USSD Full Form क्या होती है? USSD क्या होता है?

क्या आप भी इंटरनेट पर USSD Full Form सर्च कर रहे है। अगर हाँ तो आप बिलकुल सही जगह आए है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको और कही जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहाँ पर आपको आपके सभी सवालो का जवाब मिल जाएगा।

आज मैं आपको बताऊंगा की USSD की Full Form क्या होती है। इसके साथ USSD क्या होता है। इसके फायदे और भी बहुत कुछ बस आप इस आर्टिकल को बिना एक भी लाइन को छोड़े शुरू से अंत तक जरूर पढ़े। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप यूएसएसडी के बारे में सब कुछ अच्छी तरह से जान जाएंगे।

USSD Full Form क्या होती है?

USSD की Full Form होती है “Unstructured Supplementary Service Data”। इसे हिंदी में असंरचनात्मक पूरक सेवा डेटा भी कहा जाता है। इसे Quick Codes या Feature codes भी कहाँ जाता है लेकिन यह यूएसएसडी कोड के नाम से ही सबसे ज्यादा जाना जाता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल मोबाइल फ़ोन का बैलेंस और वैलिडिटी चेक करने के लिए किया जाता है।

USSD Full Form In Hindi

USSD Full Form यानी Unstructured Supplementary Service Data को हिंदी में असंरचनात्मक पूरक सेवा डेटा कहते है।

USSD क्या होता है?

USSD एक प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग GSM सेलुलर टेलीफोन द्वारा सर्विस प्रोवाइडर के कंप्यूटरों के साथ संपर्क करने के लिए किया जाता है। USSD Code * से शरू होता है और # पर ख़त्म होता है जैसे *121# । USSD Codes 182 वर्णो (characters) तक लम्बे होते है।

GSM Full Form क्या होती है? GSM क्या होता है? GSM की सम्पूर्ण जानकारी

यूएसएसडी में एक रियल टाइम कनेक्शन बनता है जिसमें कनेक्शन खुला रहता है इसमें दोनों तरफ से डाटा की अदला बदली होती है। यूएसएसडी का सत्र 1 से 3 मिनट तक का होता है जिसके बाद connection disconnect हो जाता है।

USSD कैसे काम करता है?

यूएसएसडी का इस्तेमाल डायलपैड के द्वारा किया जाता है। जब आप अपने डायलपैड पर कोई ussd code डालते है तो वह वास्तविक संदेशो का आदान प्रदान करता है। यह एक तरह की instant messaging services है जिसमे आप अपने सवाल के लिए एक कोड डालते है और फिर कुछ ही सेकंड में आपके सवाल का जवाब मिल जाता है इस तकनीक में मैसेज को store करने या forward करने की कोई सुविधा नहीं होती है जैसे मैसेज में होता है।

इस तकनीक में आप कोई भी ऐसी सर्विस के लिए query नही डाल सकते है जो कंपनी आपको ना दे रही हो। इसमें आप केवल वह ही सर्विस के लिए पूछ सकते है जो कंपनी आपको दे रही है।

USSD का इस्तेमाल कहाँ कहाँ होता है?

USSD का इस्तेमाल आज से नहीं हो रहा है। जब पहले black N white छोटे छोटे फीचर फ़ोन आते थे तब से ही यूएसएसडी का इस्तेमाल बैलेंस चेक करने के लिए, रिचार्ज करने के लिए, वैलिडिटी चेक करने के लिए, कॉलर ट्यून और बाकी कामो के लिए होता आ रहा है।

इसके अलावा ussd code का इस्तेमाल मोबाइल बैंकिंग में भी किया जाता है। खासकर नोटबंदी के बाद से ussd code का इस्तेमाल मोबाइल बैंकिंग में खूब हो रहा है। क्योकि ussd code का इस्तेमाल करने के लिए आपको स्मार्टफोन या internet connection की कोई जरूरत नहीं है।

इसके अलावा USSD का उपयोग वेब ब्राउज़िंग, प्रीपेड कॉलबैक सेवा, मोबाइल-मनी सेवाओं, सूचना सेवाओं और नेटवर्क पर फोन को configure करने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ussd का उपयोग अन्य देशो में और भी विभिन्न कामो के लिए किया जाता है।

USSD के क्या क्या फायदे है?

USSD का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसमें आपको quick information मिलती है जिससे आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ता है जैसे आपको अगर बैलेंस चेक करना है तो ussd code से आप जल्दी से पता कर सकते है वही IVR पर आपको बहुत समय लग जाता है।

यूएसएसडी का सबसे बड़ा फायदा है की इसके लिए आपको internet connection की कोई जरुरत नहीं है क्योकि कई बार ऐसा होता है की हमारा नेट नहीं चलता है और भारत में इंटरनेट की स्पीड की समस्या से तो हर कोई परेशान है ऐसे में हम ussd code की मदद से किसी को भी पैसा भेज सकते है और बैंक का कुछ भी काम कर सकते है।

USSD का सबसे बड़ा फायदा कम आय वाले लोगो को है क्योकि उन्हें मोबाइल बैंकिंग को इस्तेमाल करने के लिए कोई महंगा स्मार्टफोन खरीदने और हर महीने इंटरनेट रिचार्ज कराने की जरुरत नहीं है।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है की आप USSD Full Form और यूएसएसडी के बारे में सभी जानकारी समझ गए होंगे। अगर फिर भी आपका कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।

यह भी पढ़े

GPS Full Form क्या होती है? GPS क्या होता है?

GPRS Full Form क्या होता है? GPRS क्या है?

LTE Full Form क्या होती है? LTE क्या होता है?

VoLTE Full Form क्या होती है? VoLTE क्या होता है?

Pdf Full Form क्या होती है? Pdf क्या होता है?

SMS Full Form क्या होती है? SMS क्या होता है?

Sim Full Form क्या होती है? Sim क्या होती है?

Do Not Disturb को Activate और Deactivate कैसे करे?

Authored By Prabhat Sharma
Howdy Guys, I am Prabhat, a full time blogger. I am the founder of the Hindi Tech Review. I love to share articles about technology on the Internet.

Leave a comment