यह Upcoming Smartphone फरवरी 2019 में लॉन्च हो रहे है

Upcoming Smartphone फरवरी 2019

हर साल की तरह इस साल भी MWC का इवेंट Barcelona, Spain में 25 से 28 Feb को हो रहा है दोस्तों MWC के बारे में मैं आपको बता दू की यहाँ upcoming smartphone पर से पर्दा उठाया जाता है दुनिया भर की फ़ोन निर्माता कंपनी यहाँ अपने upcoming smartphone का खुलासा करती है कई कंपनी अपने कुछ gadgets भी यहाँ दिखाती है तो कुछ कंपनी यहाँ future में आने वाली technology के बारे में बताती है।

दोस्तों यहाँ दुनिया भर से लोग इकट्ठा होते है और कई बार यह संख्या लाखो तक में होती है। तो अब अपने main topic की तरफ बढ़ते है और वह है इस MWC में कौन कौन से upcoming smartphone लॉन्च हो सकते है तो चलिए एक बार इन स्मार्टफोन की तरफ देख लेते है:-

Samsung

दोस्तों सैमसंग इस महीने अपने upcoming smartphone Samsung Galaxy S10, S10E और S10+ को अपने आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान 20 feb को लॉन्च करेगा। हाल ही में नीदरलैंड में सैमसंग की s सीरियस के फ़ोन की कीमते लीक हुयी है। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने शुक्रवार को Samsung Galaxy S10E, S10 और S10+ की कीमते नीदरलैंड की मार्किट में क्या होगी इस बात की जानकारी दी थी।

ईशान अग्रवाल ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया था जिसमे Samsung Galaxy S10E (Samsung Galaxy S10 Lite) के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 749 यूरो यानी लगभग 61500 रूपये हो सकती है।

Upcoming Smartphone

Samsung Galaxy S10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 यूरो यानी लगभग 73,500 रुपये और इसके 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के वैरिएंट की कीमत 1,149 यूरो यानी लगभग 94,500 रुपये होगी।

लीक खबरों से पता चला है की Samsung Galaxy S10+ अपने तीन वैरिएंट के साथ लॉन्च होगा इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 यूरो यानी 82000 होगी। इसके दूसरे वेरिएंट जिसमे 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज है उसकी कीमत 1249 यूरो यानी 1,02,500 रुपये होगी और इसके प्रीमियम वेरिएंट जिसमे 12 जीबी रैम और 1 TB स्टोरेज है इसकी कीमत 1499 यूरो यानी लगभग 1,23,000 रुपये होगी।

इसी के साथ हो सकता है Barcelona MWC में सैमसंग अपने foldable phone पर से पर्दा उठा दे।

Nokia

अब बात करते है नोकिआ की, नोकिआ का 24 feb को इवेंट होगा। जिसमे नोकिआ अपने मोस्ट वांटेड स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। जिसमे एक या दो नहीं बल्कि 5 कैमरा है यह मार्किट में पहला 5 कमरे वाला स्मार्टफ़ोन होगा। इसके साथ साथ नोकिआ के इस फ़ोन में आपको डिस्प्ले में पंच होल भी देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा की इस फ़ोन कीमत क्या होगी। इसके अलावा नोकिआ एक बजट फ़ोन भी ले कर आ रहा है जिसका नाम होगा oneplus , यह फ़ोन फ़ोन आपको मार्च में देखने को मिल सकता है।

LG

MWC में LG अपने upcoming smartphone LG G8 Thinq को लॉच कर सकता है। इसके अलावा हो सकता है LG अपने 5G फ़ोन के बारे में भी कुछ बताये।

Sony

अगर बात करे सोनी की तो सोनी के स्मार्टफोन काफी समय से लोगो को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पा रहे है इसलिए सोनी की मार्किट काफी गिर गयी है और इंडिया में तो सोनी के फ़ोन बिकना लगभग खत्म ही हो गए है। लेकिन हर बार की तरह सोनी इस बार भी अपना फ़ोन इस इवेंट में लॉच कर सकता है सोनी का Xperia XZ4 इस बार लॉन्च हो सकता है और सूत्रों की माने तो इसमें 52 MP का rear कैमरा हो सकता है।

Motorola

दोस्तों motorola ने भी 7 feb को Brazil में एक इवेंट रखा है जिसमे motorola अपने 4 अलग अलग फ़ोन लॉच कर सकता है Motorola G7, Motorola G7 Play, Motorola G7 Power, Motorola G7 Plus अब देखना यह रहेगा की motorola इन फ़ोन को इंडिया में कब लॉन्च करेगा और इंडिया में इनकी कीमत क्या होगी।

Vivo

दोस्तों vivo ने भी 20 feb को एक इवेंट रखा है जिसमें वीवो अपने upcoming smartphone V15 Pro फ़ोन को लॉन्च कर सकता है इसमें आपको pop up selfie कैमरा देखने को मिलेगा और अच्छी बात यह है की इसकी कीमत nex के जितने नहीं होगी। खबरों के मुताबिक इसका 32 MP का रियर कैमरा होगा।

Oppo

दोस्तों oppo भी इस महीने अपना बजट फ़ोन लॉन्च करने वाला है आपने flipkart पर भी इसका teaser देखा होगा। बजट फ़ोन होने पर भी इसमें इन डिस्प्ले fingerprint sensor है यह मार्किट में पहला बजट फ़ोन होगा जिसमें आपको इन डिस्प्ले fingerprint sensor देखने को मिलेगा। oppo इस फ़ोन को china में पहले ही लॉन्च कर चूका है।

Realme

Realme भी इस महीने में अपना कोई एक फ़ोन लॉन्च कर सकता है अब देखना यह होगा की यह फ़ोन realme 3 होगा या फिर realme 3 pro

Xiaomi

अब बात करते है सबकी पसंदीदा कंपनी शाओमी की, दोस्तों शाओमी भी इस महीने अपने
upcoming smartphone redmi note 7 को लॉन्च कर सकता है और हो सकता है शाओमी अपने redmi note 7 pro भी redmi note 7 के साथ ही लॉन्च कर दे। इसके साथ शाओमी अपने redmi Go को भी लॉन्च कर सकता है। redmi go फ़ोन में आपको android go देकने को मिलेगा।

यह भी पढ़े

Top 10 coolest tech gadgets on amazon india

Top 5 unique gadgets online india

Top 10 computer tricks in hindi

DP का फुल फॉर्म क्या होता है? DP ka Full Form kya hota ha? Dp full form

Authored By Prabhat Sharma
Howdy Guys, I am Prabhat, a full time blogger. I am the founder of the Hindi Tech Review. I love to share articles about technology on the Internet.

Leave a comment