क्या आप जानते है की SSD क्या होती है? या फिर SSD की Full Form क्या होती है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़े। इस आर्टिकल में आपको एसएसडी के बारे में तमाम जानकारी मिलेगी।
जब भी स्टोरेज डिवाइस की बात आती है तो सबके मन में वही परंपरागत हार्ड डिस्क ही आती है सस्ती और टिकाओ। लेकिन अब समय के साथ साथ सब चीज़ बदल गई है। अब जिस तरह से लोग आधुनिक पीसी बना रहे है उनमे हार्डडिस्क बोतल नैक का काम करती है।
क्योंकि अगर कंप्यूटर में आप सभी हार्डवेयर पार्ट बहुत ही अच्छे लगा लो लेकिन अगर आपने अपने कंप्यूटर में SSD की जगह हार्डडिस्क लगा ली तो वोह कंप्यूटर की पूरी क्षमता को इस्तेमाल करने से रोकेगी। इसीलिए आज के सभी कंप्यूटर और लैपटॉप में SSD का ही इस्तेमाल होता है।
एक आम ग्राहक जब किसी दूकान में स्टोरेज डिवाइस खरीदने जाता है तो दुकानदार उससे यह पूछता है की कौनसी स्टोरेज डिवाइस चाहिए। SSD या HDD। और यही बात ग्राहक को परेशान कर देती है क्योंकि उन्होंने बस HDD के बारे में ही सुना होता है लेकिन SSD के बारे में सही जानकारी न होने के कारण एक आम ग्राहक इस बात में भ्रमित हो जाता है की उसे क्या खरीदना चाहिए।
लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस आर्टिकल में आपको SSD के बारे में सारी जानकारी विस्तार से मिलेगी। जिसे पढ़कर आपके एसएसडी को लेकर सभी सवाल खत्म हो जाएंगे।
इस आर्टिकल में हम देखेंगे की SSD की Full Form क्या होती है? इसके साथ SSD क्या होता है? और SSD के फायदे क्या होते है और नुक्सान क्या होते है? तो जुड़े रहिये इस आर्टिकल के साथ।
SSD Full Form क्या होती है?
SSD की Full Form “Solid State Drive” होती है।
SSD Full Form In Hindi
SSD की Full Form हिंदी में “ठोस अवस्था भंडारण” ही होती है।
SSD क्या होती है?
सबसे पहले यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है की SSD होती क्या है और यह HDD से बेहतर क्यों होती है? जैसे मैं पहले ही बता चूका हूँ की SSD एक solid state drive होती है जो डाटा को स्टोर करती है और डाटा को read और write करती है।
SSD फ्लैश ड्राइव के समान उच्च क्षमता वाली फ्लैश मेमोरी की तरह हैं। पारंपरिक हार्डडिस्क की तरह इसके अन्दर कोई भौतिक डिस्क नही होती है और न ही कोई यांत्रिक घटक (mechanical component) होते है।
यह हार्ड डिस्क के समान एक मास स्टोरेज डिवाइस है। यह डेटा को पढ़ने और लिखने की अनुमति देता है और संग्रहीत डेटा को शक्ति के बिना भी एक स्थायी स्थिति में रखता है। SSDs को फ्लैश ड्राइव के रूप में भी जाना जाता है।
SSD के फायदे क्या है?
Speed
इस बात में कोई दो राए नही है की SSD परंपरागत हार्डडिस्क से बहुत तेज़ होती है। यह हार्डडिस्क से जल्दी डाटा को read और write कर सकती है। अगर आप मल्टीटास्किंग, भारी सॉफ्टवेर या भारी गेम चलाते है तब SSD आपके काम को आसान और तेज़ कर सकती है।
SSD प्रोग्रामिंग फाइल को हार्डडिस्क के मुकाबले बहुत तेज़ रन करती है। इसके साथ साथ आपके सिस्टम के बूटिंग प्रोसेस को भी तेज़ कर देती है। जो सिस्टम हार्डडिस्क में 30 से 40 सेकंड में खुलता है वही सिस्टम SSD में खुलने में 5 से 10 सेकंड लेता है।
SSD में हार्डडिस्क के मुकाबले बहुत तेज़ डाटा ट्रान्सफर होता है बड़ी से बड़ी फाइल आप SSD में सेकंडो में भेज सकते है।
Long-Lasting
SSD का जीवनकाल हार्डडिस्क से दुगना होता है। एक हार्डडिस्क 5 से 10 साल तक चलती है लेकिन वही SSD का कम से कम जीवनकाल 15 साल का होता है। ऐसे में कोई भी उपयोगकर्ता SSD ही खरीदना चाहता है जिससे उसका डाटा भविष में नष्ट न हो जाए।
हार्डडिस्क के ख़राब होने की सम्भावना ज्यादा होती है। अगर हार्डडिस्क गिर जाए या फिर किसी कठोर वस्तु से टकरा जाए। तो ऐसे में हार्डडिस्क ख़राब हो जाती है लेकिन SSD के साथ ऐसा नही है। SSD चाहे गिर जाए या फिर किसी भी चीज़ के टकरा जाए। हार्डडिस्क खरब नही होती है। जब तक की वोह पूरी तरह से टूट ही नही जाती है। तो SSD में डाटा ज्यादा सुरक्षित रहता है हार्डडिस्क की तुलना में।
Size
आकार भी SSD का एक बड़ा फायदा है। SSD हार्डडिस्क की तुलना में बहुत छोटी और पतली होती है जो छोटे से टेबलेट में भी फिट हो जाती है। आज जिस तरह के लैपटॉप मार्किट में आ रहे है उनमे हार्डडिस्क लगाना नामुमकिन है।
हार्डडिस्क बड़ी मोटी और भारी होती है। इसके साथ साथ यह आवाज भी करती है। वही SSD छोटी सी और बहुत पतली होती है जो बिना अवाज के चलती है।
Power Efficient
हार्डडिस्क की तुलना में SSD ज्यादा शक्ति दक्ष (Power Efficient) है। मतलब SSD में हार्डडिस्क की तुलना में कम बिजली की खपत है।
SSD के नुक्सान क्या है?
Price
SSD परंपरागत हार्डडिस्क से बहुत महंगी होती है। हार्डडिस्क में आपको कम पैसे में ज्यादा स्टोरेज मिलती है। वही SSD में बहुत पैसे देने के बाद भी बहुत कम स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है। अधिक कैपेसिटी की SSD खरीदना एक चुनौती भरा काम है क्योंकि यह बहुत ज्यादा मंहगी आती है। घटिया से घटिया SSD बदिया से बढ़िया हार्डडिस्क से महंगी ही आती है।
Less Capacity
SSD में आमतौर से हमे बहुत ही कम स्टोरेज मिलती है क्योंकि SSD की कीमत बहुत ज्यादा होती है इसीलिए कंपनी कम स्टोरेज प्रदान करती है। SSD 128GB की कैपसिटी से शुरू होती है। वही हार्डडिस्क मार्किट में कम से कम 1TB की आती है और वोह भी बहुत ही कम दाम में।
अगर आप 1TB की SSD खरीदना चाहते है तो मार्किट में वोह भी मिलती है लेकिन उनकी कीमत बहुत ही ज्यादा होती है जिसे देखकर बहुत कम लोग ही उसे खरीदते है।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है की आप समझ गए होंगे की SSD क्या होता है और SSD की Full Form क्या होती है। अगर अब भी आपका SSD से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है और अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।
DVD Full Form क्या होती है? DVD क्या होती है?
sir, bahut ache se explain kiya hai. thank you
bahut achhi jaankari di hai SSD ke baare me.. Saral aur effective..