क्या आप जानना चाहते है की शौचालय के लिए आवेदन कैसे करें? तो आप बिल्कुल ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल में आपको स्टेप बाय स्टेप बताया जाएगा की शौचालय के लिए आवेदन कैसे करें।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार ग्रामीण परिवारों के लिए जो शौचालय की सुविधा से वंचित है एक योजना लेकर आयी है जिसके तहत अब गरीब परिवारों को 12,000 रुपए की राशि दी जाएगी। जिससे ग्रामीण इलाको में गरीब परिवार भी शौचालय का लाभ उठा सके।
परिवार का मुख्या सरकार द्वारा दी गई इस आर्थिक मदद से अपने घर में एक शौचालय बनवा सकता है। इस योजना से गरीब लोगो को टॉयलेट के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
अगर आप किसी ग्रामीण इलाके में रहते है और आपके घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है तो आप इस योजना के तहत सरकार से 12,000 रूपये की राशि की मदद ले सकते है और अपने घर में एक शौचालय बनवा सकते है।
शौचालय के लिए आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आपको अपना क्रोम ब्राउज़र खोलना है और फिर swachh bharat mission लिखकर सर्च करना है। इसके बाद आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
अब आपके सामने स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट खुल जाएगी। इसके बाद आपको citizen corner पर कर्सर लेकर जाना है और फिर Application Form IHHL पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपके सामने citizen login पेज खुल जाएगा। अब आपको यहाँ पर रजिस्ट्रेशन करना है। अब आपको यहाँ पर citizen registration पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपके सामने citizen registration का एक नया पेज खुल जाएगा। अब आपको यहाँ पर रजिस्ट्रेशन करना है। सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। यह आपकी लॉगिन आईडी ही होगी।

इसके बाद आपको अपना नाम लिखना है। इसके बाद आपको अपना जेंडर सेलेक्ट करना है और फिर अपना घर का पता लिखना है। इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना है और कैप्चा डालकर submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा। जैसा आप नीचे इमेज में देख सकते है। इसके बाद आपको ok पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने लॉगिन पेज आ जाएगा। अब आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद आपको पासवर्ड डालना है। यह पासवर्ड आपको रजिस्ट्रेशन करने पर आपके मोबाइल नंबर पर मिलता है। इसके बाद कैप्चा डालकर sign-in पर क्लिक करना है।

लॉगिन होने के बाद सबसे पहले आपको पासवर्ड बदलने का ऑप्शन आएगा। आपको यहाँ पर पुराना पासवर्ड डालना है और फिर नया पासवर्ड बनाना है। इसके बाद change password पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपका पासवर्ड बदल जाएगा। अब आप home का ऑप्शन देख सकते है। आपको इस पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपका स्वच्छ भारत मिशन G फेज 2 का डैशबोर्ड खुल चुका है। अब आपको new application पर क्लिक करना है।

अब आप देख सकते है की आपके सामने IHHL एप्लीकेशन फॉर्म खुल चुका है। अब आपको इसे भरना शुरू करना है। सबसे पहले आपको यहाँ पर अपना राज्य, जिला, पंचायत और गांव का नाम सेलेक्ट करना है।

अब आपको शौचालय मालिक की डिटेल डालनी है। सबसे पहले आपको आवेदक का नाम लिखा है। इसके बाद आपको आवेदक का आधार नंबर डालना है। अब आपको नीचे consent पर टिक करना है और फिर verify adhaar no पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको आधार वेरीफाई हो जाएगा। अब आपको पिता का नाम लिखना है। इसके बाद जेंडर सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको केटेगरी और सबकेटेगरी को चुनना है। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और एड्रेस डालना है।
इसके बाद आपको स्क्रॉल करके नीचे आना है। अब आपको अपने बैंक की डिटेल डालनी है। सबसे पहले आपको अपने बैंक का आईएफएससी कोड डालना है जैसे ही आप आईएफएससी कोड डालेंगे। आपके बैंक की सारी डिटेल आ जाएगी। जैसे आपके बैंक का नाम, आपकी ब्रांच और ब्रांच एड्रेस, राज्य, जिला सभी आ जाएगी।
इसके बाद आपको अपना अकाउंट नंबर डालना है और फिर नीचे re-enter करना है। इसके बाद आपको अपनी पासबुक की पहले पेज की कॉपी अपलोड करनी है। इसके बाद आपको Apply पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा। और आपको रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिल जाएगा।
योजना का नाम | शौचालय योजना |
लाभार्थी | देशभर के गावं के गरीब परिवार जिनके घर शौचालय की सुविधा नही है |
लाभ | 12,000 |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://swachhbharatmission.gov.in/sbmcms/index.htm |
शौचालय के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए?
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। और अब आप समझ गए होंगे की शौचालय के लिए आवेदन कैसे करें? अगर अब भी आपका शौचालय योजना से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमे नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।