PNG Full Form क्या होती है? PNG क्या होता है?

क्या आप भी इंटरनेट पर PNG Full Form क्या है? पीएनजी क्या है? और PNG कैसे काम करती है? सर्च कर रहे है? अगर आप भी इस ब्लॉग पर ऐसे ही सवालों के जवाब पाने के लिए आए है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की PNG Full Form क्या होती है? PNG क्या होता है? PNG काम कैसे करता है? PNG के फायदे क्या है और PNG के नुक्सान क्या है? इसके साथ मैं आपको PNG का पूरा इतिहास भी बताऊंगा। तो बिना देरी किए आज के टॉपिक को शुरू करते है।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की PNG Full Form क्या होती है? PNG क्या होता है? PNG काम कैसे करता है? PNG के फायदे क्या है और PNG के नुक्सान क्या है? इसके साथ मैं आपको PNG का पूरा इतिहास भी बताऊंगा। तो बिना देरी किए आज के टॉपिक को शुरू करते है।

PNG Full Form क्या होती है?

PNG की Full Form “Portable Network Graphic” होती है। यह एक ऐसा इमेज फॉर्मेट है जिससे कंप्यूटर में raster इमेज को स्टोर किया जाता है जैसे जेपीईजी और जिफ़ होते है। लिखित रूप से तो इसे png लिखा जाता है लेकिन इसका उच्चारण ping है। अगर आपने JPEG पर हमारी पिछली पोस्ट को नहीं देखा है तो एक बार जरूर इस पोस्ट को भी पढ़े।

JPEG Full Form क्या होती है? JPEG क्या होता है?

PNG क्या होता है?

पीएनजी एक Raster Graphics इमेज फॉर्मेट है जिसका एक्सटेंशन .png होता है। यह lossless data compression को सपोर्ट करता है। आजकल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पीएनजी इमेज फॉर्मेट का इस्तेमाल होता है क्योकि पीएनजी इमेज का बैकग्राउंड transparent होता है इसीलिए इमेज एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए पीएनजी सबसे बेहतर इमेज फॉर्मेट होता है। इसका साइज जेपीईजी इमेज से ज्यादा होता है। पीएनजी जिफ का ही एक advance रूप है लेकिन पीएनजी एक single file format है जबकि जिफ एनीमेशन को सपोर्ट करता है।

PNG Image Format की पहचान कैसे करे?

पीएनजी इमेज फॉर्मेट को पहचानना बहुत ही आसान है जैसे मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ की पीएनजी इमेज का एक्सटेंशन .png होता है तो अगर आपके फ़ोन या कंप्यूटर में पीएनजी फाइल सेव है तो आपको इमेज की प्रॉपर्टी में जाकर देखना है अगर इमेज के नाम के अंत में .png लिखा होगा। तो इसका मतलब यह पीएनजी इमेज है अगर कुछ और जैसे .jpg या .jpeg लिखा होगा। तो इसका मतलब यह पीएनजी नहीं जेपीईजी इमेज है।

PNG Full Form

इसके अलावा अगर इमेज इंटरनेट पर है तो आप इमेज को ठीक से देखे। अगर इमेज का बैकग्राउंड transparent हुआ तो इसका मतलब यह पीएनजी इमेज है और अगर उसका बैकग्राउंड white या किसी और कलर का हुआ तो इसका मतलब वह पीएनजी इमेज नहीं है।

PNG का इतिहास क्या है?

पीएनजी बनाने की प्रेरणा का अहसास 1995 की शुरुआत में हुआ था जब LZW (Lempel–Ziv–Welch ) डाटा कम्प्रेशन अल्गोरिथम का इस्तेमाल GIF फॉर्मेट में किया जाता था जिसका Unisys कंपनी द्वारा पेटेंट कराया गया था। इसके अलावा gif फॉर्मेट के साथ अन्य समस्याएं भी थी जैसे जिफ में 256 रंगो की सीमा थी जबकि उस समय कंप्यूटर 256 रंगो से अधिक रंगो को प्रदर्शित कर सकता था इसके अलावा भी और कई समस्या थी जिन्होंने एक बदलाव को बहुत जरुरी बना दिया।

इसके बाद पीएनजी को एक इंटरनेट वर्किंग ग्रुप द्वारा विकसित किया गया था जिसकी अध्यक्षता Thomas Boutell ने की थी। 

इसके बाद 2001 में पीएनजी के डेवेलपर्स ने एनीमेशन सपोर्ट के साथ MNG यानी Multiple-image Network Graphics फॉर्मेट प्रकाशित किया। MNG को थोड़ा एप्लीकेशन सपोर्ट तो मिला लेकिन mainstream web browsers, web site designers और पब्लिशर्स ने इसका बिलकुल भी प्रयोग नहीं किया।

OCR Full Form क्या होती है? OCR क्या होता है?

OMR Full Form क्या होती है? OMR क्या होता है?

इसके बाद 2008 में कुछ मोज़िला के डेवेलपर्स ने APNG यानी Animated Portable Network Graphics फॉर्मेट इसी लक्ष्य के साथ प्रकाशित किया। APNG मूल रूप से ऐसा फॉर्मेट है जो Gecko और Presto वेब ब्राउज़र को सपोर्ट करता है और इसका उपयोग आमतौर पर Sony के PlayStation पोर्टेबल सिस्टम पर थंबनेल के लिए भी किया जाता है।

1 अक्टूबर 1996 को पीएनजी का 1.0 वर्जन रिलीज़ हुआ।

31 दिसंबर 1998 को पीएनजी का 1.1 वर्जन रिलीज़ हुआ।

11 अगस्त 1999 को पीएनजी का 1.2 वर्जन रिलीज़ हुआ। 

10 November 2003 को पीएनजी एक अंतर्राष्ट्रीय मानक बना गया। पीएनजी का यह वर्जन 1.2 से थोड़ा सा ही अलग है।

MKV Full Form क्या होती है? MKV क्या होता है?

PNG के फायदे क्या है?

Transparency – पीएनजी इमेज का सबसे बड़ा फायदा है की यह transparent यानी पारदर्शी होती है इसका मतलब इस इमेज का अपना कोई बैकग्राउंड नहीं होता है। इसका फायदा फोटो या वीडियो editing में होता है।

Lossless compression – पीएनजी का lossless compression होता है यानी अगर आप पीएनजी इमेज को कंप्रेस करते है या दुबारा सेव या कही अपलोड करते है तो इससे इसकी इमेज क्वालिटी पर कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Good For editing – जैसे मैंने आपको बताया है की पीएनजी इमेज का बैकग्राउंड पारदर्शी होता है इसलिए पीएनजी इमेज का इस्तेमाल फोटो editing और वीडियो editing में खूब किया जाता है क्योकि png इमेज किसी भी बैकग्राउंड और इमेज के साथ आसानी से मिल जाती है।

Perfect For Icon and Logo – पीएनजी इमेज का इस्तेमाल logo बनाने और icon बनाने के लिए भी किया जाता है इसके साथ आजकल जो sticker चल रहे है वह भी पीएनजी फाइल फॉर्मेट में ही होते है।

PNG के नुक्सान क्या है?

Bigger file size – पीएनजी का सबसे बड़ा नुक्सान है की इसका साइज बहुत बड़ा होता है जहाँ एक तरफ जेपीईजी में फाइल साइज बहुत कम होता है वही दूसरी तरफ PNG का फाइल साइज बहुत बड़ा होता है।No

Animation – भले ही पीएनजी को जिफ से बदला हो इसके बाद भी पीएनजी जिफ की तरह मल्टीप्ल इमेज को सपोर्ट नहीं करता है जिससे पीएनजी में जिफ की तरह एनीमेशन नहीं हो सकती है।

Doesn’t support CMYK Color – पीएनजी cmyk (cyan, magenta, yellow and black) कलर को सपोर्ट नहीं करता है जिससे इसकी इमेज की प्रिंट क्वालिटी प्रोफेशनल नहीं लगती है।

Support 24bit Color – पीएनजी जेपीईजी की तरह 24 bit कलर को सपोर्ट करता है इसीलिए पीएनजी में 16 मिलियन से अधिक कलर हो सकते है।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है की आपको PNG Full Form और पीएनजी के बारे में तमाम जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर फिर भी आपका कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके बता सकते है।

यह भी पढ़े

Pdf Full Form क्या होती है? Pdf क्या होता है?

GIF Full Form क्या होती है? GIF क्या होता है?

TIFF Full Form क्या होती है? TIFF क्या होता है?

BMP Full Form क्या होता है? BMP क्या होता है?

Authored By Prabhat Sharma
Howdy Guys, I am Prabhat, a full time blogger. I am the founder of the Hindi Tech Review. I love to share articles about technology on the Internet.

2 thoughts on “PNG Full Form क्या होती है? PNG क्या होता है?”

Leave a comment