PHP Full Form क्या होती है? PHP क्या है?

क्या आप PHP Full Form जानते है या पीएचपी क्या है? पीएचपी कैसे काम करता है? पीएचपी की हिस्ट्री क्या है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़े। इस आर्टिकल में मैं आपको php के बारे में सारी बाते बताऊंगा।

आज मैं आपको बताऊंगा PHP की Full Form क्या होती है? पीएचपी क्या होता है? पीएचपी कैसे काम करता है? पीएचपी की हिस्ट्री क्या और कुछ मजेदार तथ्य।

PHP Full Form क्या होती है?

PHP की Full Form होती है “Hypertext Preprocessor ” शुरुआत में इसका नाम Personal Home Page था।

PHP क्या होता है?

PHP एक open source server-side programming language है। इसे scripting language भी कहा जाता है। इसे खासतौर से web development के लिए बनाया गया है। यह एचटीएमएल एम्बेड लैंग्वेज है तो इसे हम एचटीएमएल कोड के साथ embed कर सकते है।

पीएचपी लगभग सभी प्लेटफार्म पर काम करता है जैसे window, mac os, linux, unix आदि। यह सभी सर्वर में काम करता है जैसे Apache और IIS । Php का फाइल एक्सटेंशन dot php होता है। यानी जब भी आप कोड लिखने के बाद फाइल को सेव करे तो dot php में ही सेव करे। php के साथ आप dynamic website बना सकते है।

पीएचपी विभिन्न डेटाबेस जैसे MySQL, Oracle, Sybase, Solid, PostgreSQL, Informix आदि को सपोर्ट करता है। PHP एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है और यह डाउनलोड और उपयोग करने के लिए फ्री है। और इसके सभी components इस्तेमाल और डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए फ्री हैं।

PHP कैसे काम करता है?

अब देखते है की पीएचपी काम कैसे करता है। दोस्तों एक क्लाइंट होता है जो किसी वेबसाइट को विजिट करने के लिए सर्वर पर request भेजता है। अब क्लाइंट उस व्यक्ति को कह सकते है जो कंप्यूटर को चला रहा है या उसके कंप्यूटर को कह सकते है या फिर उस computer के browser को भी कह सकते है।

इसके बाद एक web server होता है जिस पर किसी वेबसाइट को स्टोर किया जाता है। यह web server आप किसी भी होस्टिंग कंपनी जैसे godaddy, siteground आदि से खरीद सकते है।

अब अगर आप सोचते है की वेबसाइट को किसी सर्वर पर होस्ट क्यों किया जाता है तो मैं आपको बता दू की web server 24/7 active रहता है जिससे अगर आपका क्लाइंट कभी भी किसी भी समय आपकी वेबसाइट को विजिट करने के लिए सर्वर request भेजेगा। तो सर्वर उसी समय respond करेगा।

आप अपने पीसी को भी सर्वर बना सकते है लेकिन इसके लिए आपको अपने पीसी को 24 hour ऑन रखना होगा। और आपके पास एक 24 hour हाई स्पीड इंटरनेट भी होना चाहिए। लेकिन ऐसा करना समझदारी नहीं है।

अब जब क्लाइंट अपने ब्राउज़र पर वेबसाइट को सर्च करता है तो यह रिक्वेस्ट वेब सर्वर के पास जाती है। इसके बाद यह वेब सर्वर PHP Interpreter को रिक्वेस्ट फॉरवर्ड करता है। पीएचपी रिक्वेस्ट को मशीन लैंग्वेज में बदलता है। इसके बाद पीएचपी इस रिक्वेस्ट को पढता है की क्लाइंट वेबसाइट में किस पेज को access करना चाहता है उसके बाद पीएचपी डाटाबेस में जाकर उस इनफार्मेशन को collect करेगा। और वेब सर्वर के द्वारा क्लाइंट के ब्राउज़र में भेज देगा।

इससे क्लाइंट उस डाटा या इनफार्मेशन को जिसे वह access करना चाहते है कर सकता है। पीएचपी इस काम में क्लाइंट की मदद करता है।

PHP के फायदे क्या है?

Easy to use – PHP को सीखना बहुत ही आसान है इसके कोड्स C, C++ पर ही आधारित है तो अगर आपको C, C++ आती है तो आपको इसे सिखने और समझने में ज्यादा समय नहीं लगेगा है। इसमें आप एचटीएमएल कोड को भी embed कर सकते है।

Open Source – PHP का यह भी एक सबसे बड़ा फायदा है की यह ओपन सोर्स है आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी से कोई परमिशन या किसी लाइसेंस की जरुरत नहीं पड़ती है ना ही आपको इसे कही से खरीदना होता है। बस इसकी ऑफिशल वेबसाइट PHP पर जाओ और इसे डाउनलोड करके यूज करो।

Performance – इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी कार्यक्षमता। PHP की परफॉरमेंस बाकी computer language से ज्यादा अच्छी है।

Community Support – PHP काफी पुरानी और स्टेबल लैंग्वेज है और दिन ब दिन इसकी मांग भी बढ़ती जा रही है। इसलिए अगर इसमें आपको कोई bugs आते है तो इसमें आपको कम्युनिटी सपोर्ट अच्छा मिल जाता है। इसमें आपको bugs को ठीक करने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

Cross Platform – क्रॉस प्लेटफार्म का मतलब होता है की आपको बस एक जगह कोड लिखना है और फिर आप इसे किसी भी प्लेटफार्म में रन करा सकते है जैसे अगर आपने window में कोई एप्लीकेशन डेवलप की है तो आप इसे mac में भी रन करा सकते है या linux में भी रन करा सकते है।

PHP के नुक्सान क्या है?

PHP से कोई बड़ी एप्लीकेशन को डेवलप करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि यह highly modular नही है जिसकी वजह से किसी बड़ी एप्लीकेशन को manage करना कठिन हो जाता है।

PHP ओपन सोर्स है इसलिए इसके source code को कोई भी देख सकता है ऐसे में यदि code में कोई bug हो तो हैकर इसका गलत फायदा उठा सकते है तो इसलिए इसमें security का थोड़ा मसला बना रहता है।

PHP की History क्या है?

पीएचपी को मूल रूप से Rasmus Lerdorf ने 1995 में बनाया था। इसका विकास 1994 में तब शुरू हुआ। जब Rasmus Lerdorf ने Common Gateway Interface (CGI) एक प्रोग्राम C लैंग्वेज में लिखा। इस प्रोग्राम के जरिये वह अपना personal home page बनाना चाहते थे। वेब पेज को बनाने के लिए उन्होंने database का भी इस्तेमाल किया। शुरुआत में पीएचपी को कोई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बनाना का इरादा नहीं था। लेकिन इसके बाद पीएचपी का पहला वर्जन जून 1995 में लांच किया।

php full form

इसके बाद 1997 में Zeev Suraski और Andi Gutmans ने parser को फिर से लिखा और पीएचपी 3 का आधार बनाया। इसके बाद इसके नाम को बदल दिया गया और इसे Hypertext Preprocessor का नाम दिया गया। इसके बाद सार्वजानिक रूप से पीएचपी 3 का परिक्षण शुरू हुआ। और जून 1998 में पीएचपी 3 को ऑफिशल लांच किया गया।

इसके बाद Zeev Suraski और Andi Gutmans ने एक नए पीएचपी कोर को फिर से लिखते हुए। साल 1999 में Zend Engine का निर्माण किया। और उन्होंने इजराइल के Ramat Gan में Zend Technologies की स्थापना भी की।

22 मई 2000 को, Zend Engine 1.0 के द्वारा संचालित, PHP 4 को जारी किया गया था। और यह वर्जन अगस्त 2008 तक 4.4.9 तक पहुंच गया। पीएचपी 4 अब विकाशील से हटकर विकसित प्रोग्राम पर आ गया था।

फिर 14 जुलाई, 2004 को, PHP 5 जारी किया गया था, जो नए Zend Engine के द्वारा संचालित था। पीएचपी 5 में ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्राम supported था।

2005 में Andrei Zmievski की अध्यक्षता में एक परियोजना के तहत native unicode support दिया गया। चूँकि यह भाषा में एक बड़ा बदलाव था इसलिए इसे वर्जन 6 के रूप में जारी करने की योजना बनाई। हालांकि डेवलपरों की कमी के कारण इस प्रोजेक्ट में देरी का कारन बनी। इसके बाद साल 2009 में पीएचपी 5.3 को जारी किया गया।

इसके बाद दिसंबर 2015 में पीएचपी 7 को लॉन्च किया गया। इस नंबर 7 पर बहुत बहस हुई थी क्योकि पीएचपी 6 यूनिकोड को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया था। इसके बाद काफी बहस के बाद एक वोट के बाद, PHP 7 नाम चुना गया।

पीएचपी 7 को PHP next generation का करार दिया गया। पीएचपी 7 को Dmitry Stogov, Xinchen Hui और Nikita Popov के द्वारा बनया गया था। PHP 7 में नई भाषा सुविधाएँ भी शामिल हैं।

IDE Full Form क्या होती है? IDE क्या होता है?

PHP के कुछ मजेदार तथ्य क्या है?

  • क्या आप जानते है की पीएचपी एक बहुत ही powerful launguage है और लगभग सभी cms जैसे WordPress, Drupal , Joomla आदि पीएचपी पर ही बने है।
  • क्या आप जानते है की पीएचपी को मूल रूप से personal home page डिज़ाइन करने के लिए ही बनाया गया था बाद में इसे एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का रूप दे दिया गया।
  • क्या आप जानते है की फेसबुक के फाउंडर mark zuckerberg ने फेसबुक को पीएचपी पर ही बनाया है।
  • क्या आप जानते है की पूरी दुनिया में 250 million से भी ज्यादा वेबसाइट पीएचपी पर बनी है।
  • क्या आप जानते है की पूरी दुनिया में 5 million से भी ज्यादा पीएचपी डेवलपर है।

मुझे उम्मीद है की आपको PHP Full Form और PHP के बारे में सारी जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। और अगर आपका कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।

यह भी पढ़े

HTML Full Form क्या होती है? HTML क्या होता है?

CSS Full Form क्या होती है? CSS क्या होता है?

SQL Full Form क्या होती है? SQL क्या होता है?

XML Full Form क्या होती है? XML क्या होता है?

XHTML Full Form क्या होती है? XHTML क्या होता है?

Authored By Prabhat Sharma
Howdy Guys, I am Prabhat, a full time blogger. I am the founder of the Hindi Tech Review. I love to share articles about technology on the Internet.

Leave a comment