Pdf Full Form क्या होती है? Pdf क्या होता है?

क्या आप भी यह जानना चाहते है की Pdf क्या होता है? और Pdf Full Form क्या होती है? अगर हाँ, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है।

आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की Pdf Full Form क्या होती है? Pdf क्या होता है? Pdf को इस्तेमाल करने के फायदे क्या क्या है? इसके साथ ही आपको pdf के बारे में डिटेल्स में पूरी जानकारी दूँगा तो चलिए फिर शुरू करते है।

Pdf Full Form क्या होती है?

Pdf की Full Form होती है “Portable Document Format” । आसान शब्दों में कहूं तो यह एक ऐसा फाइल फॉर्मेट है जिसके द्वारा आप डॉक्यूमेंट को आसानी से पढ़ सकते है और किसी के साथ भी आसानी से share कर सकते है।

Pdf Full Form In hindi

Pdf Full Form यानी Portable Document Format को हिंदी में वहनीय दस्तावेज़ स्वरूप कहते है।

PDF क्या होता है?

अब आपको Pdf की Full Form तो पता चल गई है अब बात करते है पीडीऍफ़ क्या होता है? दरअसल Pdf Adobe द्वारा सन 1990 में बनाया गया एक फाइल फॉर्मेट है जिसे डॉक्यूमेंट को रीड करने के लिए बनाया गया था। Pdf सॉफ्टवेयर के द्वारा आप हार्ड कॉपी डॉक्यूमेंट को इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट में बना सकते है। और Adobe Reader के द्वारा आप इन डॉक्यूमेंट को पढ़ सकते है और किसी के साथ भी आसानी से शेयर कर सकते है।

PDF की History क्या है?

Pdf को सन 1990 के दशक में Adobe के द्वारा बनाया गया था और सन 1993 में एडोबी ने पीडीऍफ़ का पहला Version 1.0 रिलीज़ किया। जिसके बाद यह कंप्यूटर की दुनिया में बहुत ही लोकप्रिय हो गया। अब क्योकि उस समय तक स्मार्टफोन तो नहीं आए थे इसलिए इसका ज्यादातर इस्तेमाल कंप्यूटर में ही होता था।

आज तो पीडीऍफ़ का इस्तेमाल स्मार्टफोन में भी खूब होता है। आज आप इंटरनेट से कोई भी डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करते है तो वह pdf file format में ही डाउनलोड होता है।

सन 1993 से 1 जुलाई 2008 से पहले तक पीडीऍफ़ पर एडोबी का मालिकाना हक़ था लेकिन 1 जुलाई 2008 को एडोबी ने एक Public Patent License प्रकाशित किया। जिसके तहत पीडीऍफ़ royalty free हो गया। जिससे अब पीडीऍफ़ को कोई भी कंपनी या संस्था अपने मन मुताबिक इस्तेमाल कर सकती है।

Pdf File को Access कैसे करे?

अगर आपके कंप्यूटर में कोई Pdf file है और आप उसे access करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में adobe reader नाम का सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। इससे आप pdf file को खोल सकते है।

अगर आप अपने मोबाइल फ़ोन में pdf file को खोलना चाहते है तो आपको किसी भी app को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है क्योकि लगभग सभी फ़ोन में pdf reader पहले से ही होता है। अगर फिर भी आपको पीडीऍफ़ की फाइल को खोलने में कोई दिक्कत आ रही हो तो आप प्ले स्टोर से adobe reader ऐप को डाउनलोड कर सकते है।

MKV Full Form क्या होती है? MKV क्या होता है?

Pdf Format को इस्तेमाल करने के फायदे क्या क्या है?

Pdf Full Form और पीडीऍफ़ के बारे में जानकारी के बाद अब बात करते है की pdf format को इस्तेमाल करने के फायदे क्या है। दरअसल पीडीऍफ़ को इस्तेमाल करने के बहुत से फायदे है जिन्हे हम एक एक करके देखेंगे।

Portability

पीडीऍफ़ को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा है पोर्टेब्लिटी। पीडीऍफ़ फाइल को आप अपने कंप्यूटर, फ़ोन, टेबलेट यहाँ तक की अपने स्मार्ट टीवी में भी खोल सकते है। पीडीऍफ़ एक ऐसा file format है जिसने डॉक्यूमेंट को एक portability प्रदान की है।

आज आपको किसी भी डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी अपने साथ रखने की जरूरत नहीं है बस फ़ोन में पीडीऍफ़ फाइल होनी चाहिए।

Security

डाटा को ट्रांसफर करने या ईमेल के द्वारा शेयर करने के लिए पीडीऍफ़ फॉर्मेट सबसे सुरक्षित माना जाता है। मान लीजिए अगर आपने word में कोई डॉक्यूमेंट बनाया है और उसे किसी के साथ शेयर किया है तो उस डॉक्यूमेंट को कोई भी edit कर सकता है।

लेकिन अगर आपने पीडीऍफ़ फाइल में कोई डॉक्यूमेंट बनाया है और चाहते है की इसे कोई edit न कर सके और ना ही कोई अनजान व्यक्ति इसे खोल सके तो आप इसमें password भी लगा सकते है। इससे कोई भी आपके डॉक्यूमेंट को edit नहीं कर पाएगा। और न ही बिना password के फाइल को खोल पाएगा।

अगर आपने ध्यान दिया हो तो बैंक से जो स्टेटमेंट डाउनलोड होती है वह pdf format में डाउनलोड होती है जिसमें password लगा होता है जिसे केवल आप ही खोल सकते है। जितने भी सरकारी दस्तावेज होते है सब pdf file में ही होते है जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड वैगरह वैगरह।

Compression

पीडीऍफ़ को यूज करने का सबसे बड़ा फायदा यह भी है की आप पीडीऍफ़ फाइल को बिना क्वालिटी को खराब किए कंप्रेस कर सकते है। इससे आप फाइल को तेज़ी से शेयर कर सकते है और अगर आप pdf file को online download करते है तो बहुत जल्दी बिना ज्यादा डाटा खर्च किए आप फाइल को तेज़ी से डाउनलोड कर सकते है।

Easy to Share

पीडीऍफ़ का एक सबसे बड़ा फायदा है की आप इसे बड़ी आसानी से दुनिया भर में शेयर कर सकते है। पीडीऍफ़ फॉर्मेट के आने से पहले होता क्या था की अगर आपको कोई document किसी के साथ share करना होता था तो आप वह डॉक्यूमेंट उसे courier के द्वारा भेजते थे जिससे यह डर बना रहता था की पता नहीं उसे अभी तक वह document मिला या नहीं या कही उस document को कोई और न पढ़ ले।

लेकिन पीडीऍफ़ के आने से यह दिक्कत खत्म हो गयी है क्योकि pdf में आप password लगा कर किसी को भी दुनिया भर में भेज सकते है और उस डॉक्यूमेंट को केवल उस व्यक्ति को छोड़ और कोई भी नहीं खोल सकता है।

Always look same

पीडीऍफ़ की सबसे बढ़ी खासियत यह है की जब आप कोई डॉक्यूमेंट पीडीऍफ़ फॉर्मेट में बनाते है तो जिस टेक्स्ट, फॉन्ट, डिज़ाइन में बनाते है यह उसी स्टाइल में ही सेव रहेगा। लेकिन ऐसा एमएस वर्ड में नहीं है। जैसे आपने एमएस वर्ड 2019 में कोई डॉक्यूमेंट बनाया और फिर उसे किसी को मेल कर दिया।

अब जिसने उस mail को रिसीव और फिर डॉक्यूमेंट को खोला अगर उसके कंप्यूटर में ms word 2019 नहीं हुआ तो वह फाइल जो आपने उसे दी थी या तो ओपन नहीं होगी और अगर ओपन हो गयी तो फिर उसका पूरा layout बदल जाएगा। जैसे उसके फॉन्ट, टेक्स्ट साइज आदि।

अगर आपने document में हिंदी फॉन्ट का इस्तेमाल किया है और अगर सामने वाले के कंप्यूटर में हिंदी फॉन्ट नहीं हुआ। तो डॉक्यूमेंट फाइल उसको बिलकुल भी समझ नहीं आएगी। लेकिन पीडीऍफ़ के साथ ऐसा नहीं है आपने पीडीऍफ़ में किसी डॉक्यूमेंट को बनाते समय जिस फॉन्ट का स्टाइल या लेआउट का इस्तेमाल किया है वह उस फाइल में सेव हो जाएगा।

अब उसे दुनिया का कोई भी व्यक्ति किसी भी डिवाइस में खोलें उसके फॉन्ट और layout बिलकुल वैसा ही होगा।

Easy to Open

पीडीऍफ़ फाइल की एक और बड़ी खासियत है की आप इसे किसी भी डिवाइस में बिना किसी सॉफ्टवेयर के खोल सके है। पीडीऍफ़ फाइल को आप किसी भी प्लेटफार्म में बिना adobe acrobat के खोल सकते है। पीडीऍफ़ फाइल को आप किसी भी डिवाइस जैसे फ़ोन, टेबलेट, कंप्यूटर या किसी भी डिवाइस में खोल सकते है।

Pdf file को आप किसी भी प्लेटफार्म जैसे विंडो, मैक, लिनक्स, एंड्राइड या किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में खोल सकते है। यहाँ तक की अगर आपके कंप्यूटर या फ़ोन में एडोबी एक्रोबेट का सॉफ्टवेयर नहीं भी है तो आप उसे किसी भी ब्राउज़र यानि क्रोम, मोज़िला, इंटरनेट एक्सप्लोरल, ओपेरा मिनी, सफारी या किसी भी ब्राउज़र में खोल सकते है पढ़ सकते है और प्रिंट भी निकाल सकते है।

सभी ब्राउज़र पीडीऍफ़ फाइल को सपोर्ट करते है। इसके लिए आपको अलग से किसी भी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है।

Digital Signature

आमतौर पर जो डॉक्यूमेंट होते है आपको पता ही होगा की उन्हें सिग्नेचर की जरूरत होती है अब मजेदार बात यह है की आप पीडीऍफ़ में डिजिटल सिग्नेचर का यूज कर सकते है जैसे कोई सरकार द्वारा पास कोई डॉक्यूमेंट है तो उसमे डिजिटल सिग्नेचर और स्टैम्प का इस्तेमाल होता है।

Pdf File कैसे बनाए?

दोस्तों pdf file कंप्यूटर और मोबाइल फ़ोन दोनों से बन सकती है लेकिन दोनों में पीडीऍफ़ फाइल को बनाने का तरीका अलग होता है। मैंने यहाँ आपको बहुत ही आसान तरीका बताया है जिससे आप pdf file बना सकते है।

Computer से Pdf File कैसे बनाए?

अब बात करते है की आप कंप्यूटर से pdf file को कैसे बना सकते है। दोस्तों वैसे तो इंटरनेट पर आपको बहुत से ऐसे आर्टिकल और वीडियो मिल जाएगी। how to create a pdf file from computer लेकिन उनमे आपको कुछ ऑनलाइन टूल और सॉफ्टवेयर की मदद से बताया गया है की आप पीडीऍफ़ फाइल को बना सकते है।

लेकिन आज जो मैं आपको तरीका बताने वाला हूँ। उसमें आपको कोई भी ऑनलाइन टूल और सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि आप ms office से जो सभी के कंप्यूटर में होता है पीडीऍफ़ फाइल बना सकते है।

इसके लिए आपको एमएस वर्ड खोलना है और फिर आप जो भी डॉक्यूमेंट बना सकते है। उसे एमएस वर्ड में बनाना है और फिर save as पर क्लिक करना है और पीडीऍफ़ में फाइल को सेव करना है। इससे आपकी फाइल जो आपने वर्ड में बनाई है वह पीडीऍफ़ फाइल में सेव हो जाएगी।

ध्यान रहे save as pdf का ऑप्शन माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2010 या इसके बाद वर्जन में ही है अगर आप एमएस वर्ड-2007 यूज करते है तो आपको माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट से एक प्लगइन इनस्टॉल करना होगा।

Mobile से PDF File कैसे बनाए?

इसके लिए आपको सबसे पहले एक ऐप WPS Office+PDF डाउनलोड करना है उसके बाद आपको इसे ओपन करना है और + के साइन पर क्लिक काना है और फिर new pdf पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको यहाँ चार ऑप्शन मिलेंगे।

अगर आपके पास कोई वर्ड डॉक्यूमेंट है और उसे pdf में convert करना चाहते है तो document to pdf ऑप्शन पर क्लिक करे।

अगर आपके पास कोई पिक्चर है और उस पिक्चर को आप pdf में convert करना चाहते है तो picture to pdf पर क्लिक करे।

और अगर आपके पास हार्ड कॉपी डॉक्यूमेंट है आप सीधे स्कैन करके उसे pdf फाइल बनाना चाहते है तो scan document to pdf पर क्लिक करे।

और अगर इंटरनेट पर कोई वेबपेज है जिसकी आप पीडीऍफ़ फाइल बनाना चाहते है तो आप webpage to pdf पर क्लिक करे।

pdf full form

इसके बाद आपको इनमे से किसी भी एक ऑप्शन पर क्लिक करके फाइल को सेलेक्ट करना है और एक्सपोर्ट पीडीऍफ़ पर क्लिक करना है इससे आपकी पीडीऍफ़ फाइल बन जाएगी।

इसके अलावा आप CamScanner भी यूज कर सकते है वह भी काफी अच्छी ऐप है लेकिन इसमें आपको उससे ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।

Pdf FIle का Size कैसे कम करे?

PDF File का Size कम करने से पहले यह जानते है की pdf file के साइज को कम करने की जरूरत क्या है। दोस्तों अगर आप किसी सरकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर रहे है और आपको 100 kb के अंदर पीडीऍफ़ फाइल अपलोड करनी है और आपकी फाइल का साइज 1 mb है तो ऐसे में आपको अपनी पीडीऍफ़ फाइल के साइज को कम करना पड़ेगा।

दोस्तों pdf file के size को आप कई तरीके से कम कर सकते है जैसे सॉफ्टवेयर की मदद से, ऑनलाइन टूल्स की मदद से या फिर फोटोशॉप से। तो मैं आपको तीनो तरीके बताऊंगा आप इनमे से किसी भी एक तरीका का इस्तेमाल कर सकते है।

OCR Full Form क्या होती है? OCR क्या होता है?

OMR की Full Form क्या होती है? OMR क्या होता है?

Software

सबसे पहले आपको PrimoPDF सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना है। उसके बाद आपको इसे इनस्टॉल करना है अब जिस फाइल को आप कंप्रेस करना चाहते है उसे ड्रैग (उठा के) करके primopdf सॉफ्टवेयर के आइकॉन पर रखना है उसके बाद create pdf पर क्लिक करके फाइल को सेव करना है। इससे आपकी फाइल कंप्रेस हो जाएगी।

Online Tool

इसके लिए आपको सबसे पहले एक वेबसाइट को खोलना है ilovepdf.com । इसके बाद आपको पीडीऍफ़ के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। आपको यहाँ compress pdf पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको select pdf file पर क्लिक करना है और अपनी पीडीऍफ़ फाइल को सेलेक्ट करना है।

इसके बाद आपको यहाँ तीन ऑप्शन मिलेंगे।

Extreme Compression में क्वालिटी बिलकुल कम हो जाती है और फाइल का साइज भी बहुत कम हो जाता है।

Recommended Compression में अच्छी क्वालिटी मिलती है और साइज भी ठीक ठीक होता है।

Low compression में क्वालिटी पर कोई भी फर्क नहीं पड़ता और साइज भी थोड़ा बहुत ही कम होता है जैसा आप इमेज में देख सकते है।

pdf full form

इनमे से किसी भी एक ऑप्शन पर क्लिक करके आपको compress pdf पर क्लिक करना है। इसके बाद यहाँ कम्प्रेशन शुरू हो जाएगा।

Photoshop

अगर आपके कंप्यूटर में adobe photoshop है और आप पीडीऍफ़ फाइल को compress करना चाहते है तो आप इसे फोटोशॉप से भी compress कर सकते है।

इसके लिए आपको सबसे पहले photoshop को खोलना है उसके बाद आपको उस pdf file को फोटोशॉप में खोलना है।

इसके बाद आपको इमेज पर क्लिक करके image size पर जाना है वहाँ से उस file का size कम करना है। इसके बाद इसे पीडीऍफ़ में सेव करना है। इससे आपकी फाइल का साइज बिलकुल कम हो जाएगा।

ध्यान रहे अगर आपकी फाइल में कुछ निजी जानकारी है जैसे बैंक डिटेल्स या आईडी आदि। तो आप कभी भी ऑनलाइन टूल से उसे compress न करे। क्योकि हो सकता है की आपकी फाइल उस वेबसाइट के सर्वर पर सेव हो जाए। ऐसा करना आपके लिए सुरक्षित नहीं है इसलिए अपनी निजी फाइल को आप कंप्रेस करने के लिए photoshop का ही प्रयोग करे।

निष्कर्ष

तो मुझे उम्मीद है की आप PDF Full Form क्या होती है और PDF क्या होता है समझ गए होंगे। इसके अलावा मेरे द्वारा PDF पर डिटेल में दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इसके अलावा अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है?

यह भी पढ़े

पीडीऍफ़ फाइल में से पासवर्ड कैसे हटाएँ?

JPEG Full Form क्या होती है? JPEG क्या होता है?

PNG Full Form क्या होती है? PNG क्या होता है?

GIF Full Form क्या होती है? GIF क्या होता है?

TIFF Full Form क्या होती है? TIFF क्या होता है?

BMP Full Form क्या होता है? BMP क्या होता है?

Authored By Prabhat Sharma
Howdy Guys, I am Prabhat, a full time blogger. I am the founder of the Hindi Tech Review. I love to share articles about technology on the Internet.

1 thought on “Pdf Full Form क्या होती है? Pdf क्या होता है?”

Leave a comment