क्या आप जानते है की OCR क्या होता है या OCR काम कैसे करता है या फिर OCR की Full Form क्या होती है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप ocr के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है। बस आपको करना इतना है की इस आर्टिकल के साथ आपको चिपक कर बैठना है और शुरू से आखिर तक पूरा आर्टिकल पढ़ना है।
इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की OCR Full Form क्या होती है? OCR क्या होता है? OCR काम कैसे करता है? इसके साथ साथ आपको ocr के फायदे बताऊंगा तो बिना समय बर्बाद करे आज के टॉपिक को शुरू करते है।
OCR Full Form क्या होती है?
OCR की Full Form होती है “Optical Character Recognition” या “Optical Character Reader”। हिंदी में इसे प्रकाशीय वर्ण पाठक कहते है जैसा इसका नाम है वैसे ही इसका काम भी है। यह प्रकाश द्वारा वर्णों की पहचान करता है।
यह एक image scanning software programme है जो इमेज या डॉक्यूमेंट को स्कैन करता है। स्कैन किये डॉक्यूमेंट को यह संपादन योग्य फाइल में बदल देता है जिससे आप इस फाइल को आसानी से एडिट कर सके। आइए इसको विस्तार से जानते है :-
OCR क्या होता है?
OCR एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसके द्वारा इमेज या पीडीऍफ़ डॉक्यूमेंट को स्कैन करके एडिट किया जाता है। ओसीआर ने हमारे कई मुश्किल कामो को आसान कर दिया है। दरअसल ओसीआर किसी भी प्रिंटिड टेक्स्ट को या handwritting टेक्स्ट को पढ़ सकता है और उस फाइल को convert कर सकता है जिससे उस टेक्स्ट को edit किया जा सके।
OCR किसी भी टेक्स्ट इमेज को जोकि जेपीईजी इमेज फॉर्मेट में होता है उसे टेक्स्ट फाइल में convert कर देता है जिससे उस टेक्स्ट इमेज को एडिट किया जा सके।
ओसीआर के द्वारा आप बुक्स में लिखित text को अपने फ़ोन में कॉपी कर सकते है तथा उसमें कुछ एडिट भी कर सकते है।
OCR कैसे काम करता है?
OCR कैसे काम करता है इसको जानने के लिए आइये कुछ उदहारणों को देखते है:-
उदहारण 1
मान लीजिये कोई स्कूल या कॉलेज है जहाँ admission शुरू हो गए है और वहाँ हजारो छात्र आकर admission form भरते है। अब उन छात्रों की डिटेल को स्कूल को अपने कंप्यूटर में सेव करनी है। अब ऐसे में अगर ओसीआर न हो तो स्कूल वालो को खूब सारा स्टाफ चाहिए होगा जो की सभी छात्रों की details एक एक करके कंप्यूटर में एंट्री करते जाए।
ऐसा करने से बहुत समय लगेगा साथ ही स्कूल का खर्चा भी बढ़ेगा। लेकिन ocr से क्या होता है उस फार्म को स्कैन करके कंप्यूटर में फीड किया जा सकता है। इससे सारे फार्म computer में बड़ी जल्दी और बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए हो जाएगा।
उदहारण 2
मान लीजिये सरकार लोगो की feedback के लिए एक survey करती है और शहर के सभी लोगो को फार्म देती है की लोग उसे भर के उन्हें अपनी वापस करे। इसके बाद सरकार के पास हजारो या लाखो फॉर्म आ गए है। अब सरकार उन फार्म का डाटा computer में फीड करना चाहती है।
अब इसके लिए उन्हें काफी सारा स्टाफ रखना पड़ेगा। जो की सारे data को computer में फीड कर सके। इसके लिए पैसा भी खर्च होगा और काफी समय में भी लगेगा। लेकिन अगर सरकार ocr का इस्तेमाल करती तो वह इस काम को आसानी से बड़ी जल्दी कर देगी।
इसी काम के लिए ocr का इस्तेमाल होता है।
ओसीआर से आप उस फॉर्म को स्कैन करके कंप्यूटर में सेव कर सकते है और अगर किसी फार्म में कोई गलती हो तो उसे edit भी किया जा सकता है।
- JPEG Full Form क्या होती है? JPEG क्या होता है?
- PNG Full Form क्या होती है? PNG क्या होता है?
- Pdf Full Form क्या होती है? Pdf क्या होता है?
- GIF Full Form क्या होती है? GIF क्या होता है?
- TIFF Full Form क्या होती है? TIFF क्या होता है?
- BMP Full Form क्या होता है? BMP क्या होता है?
OCR के फायदे क्या है?
OCR टेक्नोलॉजी के अनेक फायदे है। तो चलिए इनके बारे में एक एक करके बात करते है।
इमेज को टेक्स्ट में बदलना – OCR का सबसे बड़ा फायदा होता है की आप इसमें किसी भी इमेज में लिखित टेक्स्ट को या jpeg file को आप टेक्स्ट में बदल सकते है।
टेक्स्ट एडिट करना – OCR का दूसरा बड़ा फायदा है की आप इसमें text को edit कर सकते है जैसे आपके पास कोई इमेज है जिसमें कुछ टेक्स्ट लिखा हुआ है और उस टेक्स्ट में कुछ व्याकरण की गलती है तो आप उस गलती को OCR के द्वारा ठीक कर सकते है।
हार्डकॉपी को सॉफ्टकॉपी में बदलना – OCR का एक और बड़ा फायदा है की आप इसमें हार्डकॉपी को सॉफ्टकॉपी में बदल सकते है जैसे आपके पास कोई बुक है लेकिन आप उसे अपने फ़ोन या टेबलेट में सेव करना चाहते है जिससे आप उस बुक को कही भी कभी भी पढ़ सको तो ocr के द्वारा आप यह भी कर सकते है।
टेक्स्ट सर्च करना – अगर आपके पास कोई बुक है और आप उस बुक में कोई एक sentence को ढूंढ़ना चाहते है तो ऐसे में उस बुक में कोई एक sentence को ढूंढाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन अगर आप ocr के द्वारा उस बुक को डिजिटल टेक्स्ट में कन्वर्ट कर दे तो ऐसे में आप किसी भी सेंटेंस को बड़ी आसानी से सर्च कर सकते है।
टेक्स्ट की भाषा बदलना – यह OCR का सबसे बड़ा फायदा है। मान लीजिये आपके पास कोई बुक है और वह बुक अंग्रेजी भाषा में है और आपको अंग्रेजी भाषा समझ आती नहीं है लेकिन आपको वह बुक भी पढ़नी है। अब उस बुक को हिंदी में प्रकशित नहीं किया है तो ऐसे में आप ocr के द्वारा उस बुक को पढ़ सकते है।
इसके लिए आपको उस बुक की फोटो क्लिक करनी है और फिर ocr के द्वारा उसे प्रोसेस करके टेक्स्ट में बदलना है। इसके बाद इसके बाद आप उस टेक्स्ट को google translator की मदद से हिंदी भाषा में कन्वर्ट कर सकते है। इससे आप इंग्लिश बुक को भी हिंदी में पढ़ सकते है।
साधारण पुस्तक को ब्लाइंड लैंग्वेज में बदलना – OCR का एक और सबसे बड़ा फायदा है की ओसीआर के द्वारा साधारण सी बुक को ब्रेल लिपि में बदला जा सकता है। मान लीजिये आपके पास कोई बुक है और आप उसे ब्रेल लिपि में बदलना चाहते है तो ऐसे में आपके पास वह बुक डिजिटल text के रूप में आपके पास होनी चाहिए।
इसके लिए आप ओसीआर का उपयोग कर सकते है और उस बुक को डिजिटल टेक्स्ट में convert कर सकते है उसके बाद online tools की मदद से आप इस text को ब्रेल लिपि में कन्वर्ट कर सकते है।
एंड्राइड फ़ोन में ओसीआर कैसे इस्तेमाल करे?
एंड्राइड फ़ोन में ocr इस्तेमाल करने के लिए आपको प्ले स्टोर से ओसीआर ऐप को डाउनलोड करना है।
आप किसी भी ocr ऐप को डाउनलोड कर सकते है सभी ठीक तरीके से काम करते है।
इसके बाद आपको ऐप को ओपन करना है और फिर कैमरा permission देनी है।
इसके बाद आपको इसके कैमरा से किसी भी object की पिक्चर क्लिक करनी है और बस आपका काम हो गया। आप यह ऐप उस पिक्चर को प्रोसेस करेगा फिर टेक्स्ट में convert कर देगा।
इसके बाद अगर आप इस टेक्स्ट को edit करना चाहते है तो आपको edit पर क्लिक करना है इसके बाद आप इस टेक्स्ट को edit कर पाएंगे।
तो है न यह कितना आसान।
ऑनलाइन OCR टूल क्या है?
इस वेबसाइट के द्वारा आप ऑनलाइन किसी भी फॉर्मेट इमेज या पीडीऍफ़ फाइल को टेक्स्ट में convert कर सकते है लेकिन फिर भी मैं आपको यह recommend नहीं करुगा। क्योकि ऑनलाइन टूल से आपकी फाइल उस वेबसाइट के सर्वर में स्टोर हो जाती है।
अगर आप किसी साधरण सी इमेज को text में convert करते है तो फिर तो ठीक है लेकिन अगर आपकी कोई गोपनीय फाइल है तो आप ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल न करे। बल्कि software खरीदे।
मुझे उम्मीद है की आपको OCR Full Form और ओसीआर के बारे में सारी जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर फिर भी आपका कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
OMR Full Form क्या होती है? OMR क्या होता है?