IBM Full Form क्या होती है? IBM Full Form In Hindi क्या होती है? IBM क्या होता है? क्या आपके भी मन में भी ऐसे ही सवाल आते है। अगर हाँ, तो फिर आप बिलकुल थी जगह पर आए है।
इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की IBM Full Form क्या होती है? IBM Full Form In Hindi क्या होती है? IBM क्या है? IBM की History क्या है? इसके साथ मैं आपको बताऊंगा की IBM कंपनी के रोचक तथ्य (Facts) क्या है?
IBM Full Form क्या होती है?
IBM Full Form “International Business Machines” होती है। आईबीएम न्यूयॉर्क में स्थित एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और परामर्श संगठन है। आईबीएम कंप्यूटर हार्डवेयर, मिडलवेयर और सॉफ़्टवेयर का उत्पादन और बिक्री करता है, और मेनफ़्रेम कंप्यूटर से लेकर नैनो तक के क्षेत्रों में होस्टिंग और परामर्श सेवाएं प्रदान करता है।
IBM Full Form In Hindi
IBM Full Form In Hindi “अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय तंत्र” होती है।
IBM क्या है?
आईबीएम का मतलब इंटरनेशनल बिजनेस मशीन है। यह एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और परामर्श संगठन है जो IT क्षेत्र में एक विश्वसनीय ब्रांड है। इसका मुख्यालय Armonk, New York में है और IBM के वर्तमान CEO Ginni Rometty हैं। IBM कंपनी कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर बनाती है और बुनियादी ढांचा, होस्टिंग और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है।
CEO Full Form क्या होती है? CEO क्या होता है?
IBM Products को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है जैसे कि क्लाउड, संज्ञानात्मक (cognitive), डेटा और विश्लेषण, आईटी अवसंरचना आदि।
इसकी सेवाओं में बिज़नेस, मोबिलिटी, नेटवर्किंग, रिसिलिएन्सी सर्विसेस, सुरक्षा सेवाएँ, तकनीकी सहायता सेवाएँ आदि शामिल हैं।
इसके अलावा, यह विभिन्न उद्यम (enterprise) और व्यावसायिक समाधान भी प्रदान करता है।
इसके अलावा आईबीएम एक प्रमुख शोध (research) संगठन भी है, जो लगातार 27 वर्षों तक एक व्यवसाय द्वारा उत्पन्न अधिकांश अमेरिकी पेटेंट के लिए रिकॉर्ड रखता है।
आईबीएम के आविष्कारों में ATM (ATM Full Form क्या होती है?), floppy disk, hard disk drive, magnetic stripe card, relational database, SQL प्रोग्रामिंग भाषा, UPC बारकोड और (DRAM) (Dynamic Random-Access Memory) शामिल हैं।
IBM India Private Limited आईबीएम की भारतीय सहायक कंपनी है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है। इसमें बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, पुणे, गुरुग्राम, नोएडा, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, विशाखापत्तनम और हैदराबाद में सुविधाएं हैं।
IBM अपने कर्मचारी को क्या क्या शिक्षा देती है?
- 2015 से आईबीएम अपने कर्मचारी को यह विकल्प देना शुरू किया की अगर आप पीसी या लैपटॉप में mac चलाना चाहते है तो हम आपको mac कंप्यूटर प्रदान करेंगे। इसीलिए आज IBM में सबसे ज्यादा mac उपयोगकर्ता है।
- IBM पहली ऐसी कंपनी है जिसने अपंग या विकलांगो को कंपनी में भर्ती करना शुरू किया। इसके साथ उनको ट्रेनिंग भी दी। जिससे वह काम करने के योग्य हो सके।
- IBM Company समय समय पर प्रशिक्षण (training) आयोजित करती है और अपने employee के skills को और बेहतर बनाने की कोशिश करती रहती है। इसके बाद वह अपने employee को यह मौका भी देती है की जिस काम में वह बेहतर करते है या फिर जिस काम को करना उन्हें अच्छा लगता है वह उसी काम को करे।
- IBM कंपनी महिलाओ को भी training देती है ताकि वह भी आगे बढ़ सके।
- IBM Paid Vacation भी provide करती है जिससे IBM के employee भी काम से थोड़े समय के लिए विश्राम ले सके।
- सबसे अच्छी बात है की IBM अपने employee के लिए गुरु (mentor) भी मुहैया कराती है जिससे जब भी किसी भी IBM के कर्मचारी को किसी भी काम कोई करने में कोई भी दिक्कत हो तो वह अपने गुरु से मदद ले सके और उसके काम में किसी भी तरह की कोई रुकावट न आ सके।
- IBM में बाकि कंपनी की तरह 8 या 9 घंटे का काम नहीं होता है बल्कि यहाँ गुणवत्ता का काम माँगा जाता है IBM जो भी काम आपको देगी आप उस काम को जितनी जल्दी करोगे उसके बाद आप फ्री हो जाओगे।
- एक और IBM company की बढ़िया बात है की आईबीएम हफ्ते में दो दिन की छुट्टी देती है लेकिन अगर कोई हफ्ते की किसी और दिन छुट्टी करता है तो फिर उसे छुट्टी के दिन कोई काम पूरा करना होता है।
- IBM हर साल अपनी कंपनी में से 1000 best employee को चुनती है और उन्हें award देती है।
- IBM अपने employee का पूरा ध्यान रखती है की उन्हें ऑफिस में अच्छा वातावरण मिले। जिससे कर्मचारियों को काम कर्मी कोई परेशानी न हो।
IBM की History क्या है?
IBM Company की शुरुआत सन 1911 में एंडिकॉट, न्यूयॉर्क में हुई थी। उस समय कंपनी को CTR (Computing-Tabulating-Recording) के रूप में न्यूयॉर्क में स्थापित किया गया था। दरअसल 16 जून 1911 को Charles Ranlett Flint द्वारा न्यूयॉर्क राज्य में उनकी चार कंपनियों को मिला दिया गया और एक पांचवीं कंपनी बनाई जो कि इंडिकोट, न्यूयॉर्क में स्थित CTR (Computing-Tabulating-Recording ) कंपनी थी।
IBM को सन 1911 में न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया था। इसके बाद सन 1914 में, Thomas J. Watson, नेशनल कैश रजिस्टर कंपनी से सीनियर CTR में शामिल हो गए।
इसके बाद सन 1924 में CTR का नाम बदलकर “International Business Machines” कर दिया गया। सन 1933 में, आईबीएम ने इलेक्ट्रिक टाइपराइटर के लिए पेटेंट खरीदे और 1935 में टाइपराइटर का बेहतर वर्जन तैयार किया।.सन 1953 में IBM ने पहला कंप्यूटर, आईबीएम 701 रक्षा कैलकुलेटर पेश किया। यह एक सामान्य उद्देश्य वाला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर था। सन 1956 में, कंपनी ने पहला हार्ड ड्राइव 305 RAMAC पेश किया। इसके बाद सन 1957 में, IBM ने एक प्रोग्रामिंग भाषा विकसित की और इसे FORTRAN नाम दिया।
सन 1967 में, IBM ने फ्लॉपी डिस्क को पेश किया और डेटा को बचाने और स्थानांतरित करने के तरीके को बदल दिया।
1970 में, IBM ने अमेरिकन एक्सप्रेस और अमेरिकन एयरलाइंस के साथ साझेदारी की और पहली एयरलाइन टिकट वेंडिंग kiosk बनाई। सन 1972 में, इसने पहला ATM IBM 2984 बनाया।
इसके बाद IBM ने UPC (Universal Product Code) कोड पेश किया। कोड उत्पाद की पहचान है और उत्पाद बेचने वाले विक्रेता की पहचान है। इसका पहली बार 1974 में ओहियो के एक सुपरमार्केट में इस्तेमाल किया गया था। इसने चुंबकीय पट्टी तकनीक विकसित की और क्रेडिट कार्ड और Driving Licence पर चुंबकीय पट्टियाँ पेश कीं।
इसके बाद 1981 में, IBM ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया और इसका नाम IBM PC रखा। 2012 में, यह कर्मचारियों की संख्या (435,000) के मामले में दूसरी सबसे बड़ी अमेरिकी कंपनी का स्थान था।
IBM कंपनी के रोचक तथ्य (Facts) क्या है?

- IBM कंपनी का logo “8 बार” Paul Rand द्वारा डिज़ाइन किया गया है।
- IBM कंपनी के logo और उत्पादों में नीले रंग के कारण कंपनी को “बिग ब्लू” के रूप में भी जाना जाता है।
- IBM कंपनी का 170 से अधिक देशों में संचालन किया जाता है।
- IBM मेनफ्रेम, सिस्टम / 360 द्वारा अनुकरणीय, 1960 और 1970 के दशक के दौरान प्रमुख कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म था।
- IBM दुनिया की सबसे अधिक कर्मचारियों वाली कंपनी में से एक है। इसमें 2018 के अनुसार लगभग 350,000 कर्मचारी काम कर रहे थे।
- IBM के कर्मचारी IBMers के नाम से जाने जाते है।
- 70% IBMers संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर स्थित हैं, और IBMers की सबसे बड़ी संख्या वाला देश भारत है।
- IBM के कर्मचारियों को पांच नोबेल पुरस्कार, छह Turing Awards, दस नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी (यूएसए) और पांच नेशनल मेडल ऑफ साइंस (यूएसए) से सम्मानित किया गया है।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है की आपको IBM Full Form पर लिखा यह आर्टिकल अच्छा होगा। अगर फिर भी आपका IBM से सम्बंधित कोई सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको IBM Full Form क्या होती है? आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया पर इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।
यह भी पढ़े
HP Full Form क्या होती है? HP क्या है?
How much income is.received