क्या आप भी जानना चाहते है की हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाये? तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। इस आर्टिकल को आपको शुरू से अंत तक पूरा पढ़ना है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे की हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाये?
इस आर्टिकल में मैं आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया बताऊंगा की हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाये? अगर आप नेशनल डिजिटल हेल्थ कार्ड बनवाना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।
हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाये?
हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में ब्राउज़र खोलना है और फिर सर्च बॉक्स में Health Id Card Online Apply लिखकर सर्च करना है। इसके बाद सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। निचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप सीधे इस वेबसाइट पर जा सकते है।
इसके बाद आपके सामने नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की वेबसाइट खुल जाएगी। अब आपको Create your Health ID now पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको Generate via Aadhaar पर क्लिक करना है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप बिना आधार कार्ड के भी हेल्थ आईडी कार्ड को बनवा सकते है। इसके लिए आप निचे आर्टिकल पढ़े।
अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है और निचे “मैं सहमत हूँ” पर टिक करना है। इसके बाद आपको कैप्चा भरना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके उस मोबाइल नंबर पर जो आपके आधार से लिंक है पर एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी डालना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको यहाँ पर अपना एक मोबाइल नंबर डालना है और आप अपनी हेल्थ आईडी से लिंक करना चाहते है। इसी नंबर पर आपको हेल्थ आईडी से जुड़े अपडेट और जानकारी मिलेगी। इसके बाद submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके इस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी डालकर submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने आपकी सारी जानकारी आ जाएगी। जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, एड्रेस और फोटो आदि। यह आपके आधार नंबर से आपकी जानकारी को निकाल लेता है। इससे आपको अपनी बुनियादी जानकारी डालने की जरूरत नहीं है।
अब आपको निचे अपनी हेल्थ आईडी बनानी है जैसे यूपीआई आईडी बनाते है ठीक उसी तरह ही यह आईडी बनेगी। आप अपना नाम डाल सकते है। अगर वह आईडी अद्वितीय (Unique) हुई तो आपकी हेल्थ आईडी बन जाएगी। अगर आपके नाम की आईडी पहले ही बन चुकी है फिर आपको कुछ नया करना होगा। जैसे अपने नाम के आगे पीछे कोई नंबर या अन्य शब्द लगा सकते है।
इसके बाद आपको निचे अपनी ईमेल आईडी डालनी है। आप चाहे तो इसे खाली भी छोड़ सकते है। इसके बाद आपको अपना राज्य और जिला चुनना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपका हेल्थ आईडी कार्ड बन जाएगा। जैसा आप निचे इमेज में देख सकते है।
अगर आप अपना हेल्थ आईडी कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो आपको Download Health ID Card पर क्लिक करना है। इसके बाद इसकी पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
अगर आप चाहे तो बाहर दुकान से इसका रंगीन प्रिंट निकलवा सकते है और उसे लैमिनेट (Laminate) भी करा सकते है। इसके बाद अगर आपको किसी भी सरकारी हॉस्पिटल जाना हो तो आप इसे लेकर जा सकते है। हालांकि अभी सभी हॉस्पिटल में यह योजना लागू नहीं हुई है लेकिन बहुत जल्द यह योजना भारत से सभी हॉस्पिटल में लागु हो जाएगी।
मुझे उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहा होगा। और आप समझ गए होंगे की हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाये? अगर अब भी आपको हेल्थ कार्ड बनाने में किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही है तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी बहुत ही उपयोगी और महत्व पूर्ण हैं
Thank you so much for sharing this crazy post