Google I’m Feeling Lucky बटन क्या है
Google I’m Feeling Lucky बटन क्या है – आज मैं आपको Google का एक पॉपुलर फीचर I’m Feeling Lucky बटन के बारे में बताऊंगा और साथ ही आपको इसका यूज़ कैसे करना यह भी बताऊंगा। इस बटन को आप ने Google के home Page पे जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप इसके बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो चलिए जानते है इसके बारे में।
क्या होता है I’m Feeling Lucky बटन ?
Google के home Page पर दो बटन होते हैं। पहला होता है गूगल सर्च बटन जो सर्च रिजल्ट्स कि लिस्ट को आपके सामने रखता है और दूसरा होता है I’m Feeling Lucky बटन उस सर्च रिजल्ट्स कि लिस्ट में से सबसे पहले लिंक पर आप को सीधे redirect करता है। या आसान शब्दों में पहुंचता है।

इसके फायदे और नुक्सान क्या क्या हैं ?
ये बटन आप के लिए तब फायदेमंद है जब आप को विश्वाश हो कि गूगल पर आने वाला पहला सर्च रिजल्ट आप को उसी पेज पर ले जायेगा जहाँ पर आप जाना चाहते हैं। इस तरह ये आप के टाइम को बचता है।
और अगर आप को इसके पहले सर्च पर विश्वाश नहीं है तो इसका यूज़ मत कीजिये क्योकि इससे आप का समय बर्बाद हो सकता हैं।
इसका कैसे इस्तेमाल करें?
अगर आप इसे अपने स्मार्टफोन में इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको गूगल क्रोम को ओपन करना होगा और फिर उसे डेस्कटॉप मोड पर ऑन करना होगा। इसके बाद आपके सामने I’m Feeling Lucky का बटन आ जायेगा।
अगर आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में इसका यूज करना चाहते है तो आपको गूगल ओपन करना है उसके बाद सर्च बार में गूगल ही टाइप करना है उसके बाद आपके सामने गूगल सर्च बार के साथ I’m Feeling Lucky का भी बटन भी आ जायेगा।
अब गूगल पर जा कर अपनी मनचाही साइट का नाम टाइप करें और I’m Feeling Lucky बटन पर क्लिक करें। उसके बाद आप सीधे वेबसाइट रेडिरेक्ट हो जायेंगे। इससे आपके सामने सर्च रिजल्ट नहीं खुलेगा बल्कि सीधे वेबसाइट ही ओपन हो जाएगी।
यह भी पढ़े
यह 5 चीजें, जो आपको भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए
Top 10 Computer tricks in hindi
bhut he helpful post share ki hai aapne.