GIF Full Form क्या होती है? GIF क्या होता है?

क्या आप भी गूगल पर GIF की Full Form क्या होती है? सर्च कर रहे है क्या आप भी गिफ की फुल फॉर्म जानना चाहते है और जानना चाहते है की GIF क्या होता है और GIF की Full Form हिंदी में क्या होती है तो आप बिलकुल ठीक जगह पर आये है। इस आर्टिकल में आपको GIF के बारे में तमाम जानकारी मिलेगी।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की GIF की Full Form क्या होती है? GIF क्या होता है? इसके साथ GIF की Full Form हिंदी में क्या होती है। इसके अलावा मैं आपको यह भी बताऊंगा की GIF के फायदे क्या होते है? GIF के नुक्सान क्या होते है? और GIF की History भी बताऊंगा। तो बने रहिये इस आर्टिकल के साथ।

GIF Full Form क्या होती है?

GIF की Full Form “Graphics Interchange Format” होती है। GIF के मूल संस्करण को 87a कहा जाता था।

GIF Full Form In Hindi

GIF की Full Form हिंदी में “ग्राफिक्स बदलाव प्रारूप” होती है।

GIF क्या होता है?

जीआईएफ एक Bitmap Image Format है जिसे 15 जून, 1987 को अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक Steve Wilhite के नेतृत्व में ऑनलाइन सेवा प्रदाता कंपनी CompuServe में एक टीम द्वारा विकसित किया गया था।

इसका फ़ाइल एक्सटेंशन .gif है। इसका इंटरनेट पर इमेज और एनीमेशन के रूप में अभी भी व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है। इसे 1987 में CompuServe द्वारा पेश किया गया था। इसको बनाने का उद्देश्य एक स्वतंत्र इमेज फॉर्मेट को विकसित करना था जिसे किसी के भी द्वारा इस्तेमाल किया जा सके।

GIF इमेज को Lempel-Ziv-Welch (LZW) दोषरहित डेटा संपीड़न (lossless data compression) तकनीक का उपयोग करके संकुचित (compress) किया जाता है। इस तकनीक का उपयोग इमेज की गुणवत्ता को कम किए बिना फ़ाइल आकार को कम करने के लिए किया जाता है।

gif full form

जीआईएफ इमेज 8 बिट फॉर्मेट का उपयोग करती हैं जो 256 रंगों का समर्थन करती हैं। नए रंग बनाने के लिए इन रंगों को मिश्रित नहीं किया जा सकता है। यह अपने छोटे आकार और पोर्टेबिलिटी सुविधा के कारण इंटरनेट पर बहुत लोकप्रिय है। यह सीमित रंगों के साथ रेखा कला के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, रंग के बड़े फ्लैट क्षेत्रों के साथ चित्र और उन इमेज के लिए जिन्हें एनिमेटेड होने की आवश्यकता है।

MKV Full Form क्या होती है? MKV क्या होता है?

GIF के फायदे क्या है?

Small File Size – GIF का उपयोग करने का एक मुख्य लाभ यह है कि अन्य फ़ाइल फॉर्मेट की तुलना में इसका साइज छोटा होता है। कम साइज की इमेज को सर्वर पर आसानी से अपलोड किया जा सकता है या किसी भी क्लाइंट की तरफ से स्लो इंटरनेट होने पर भी इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। कम साइज की इमेज होने से वेबपेज भी तेज़ लोड होता है।

Lossless Compression – दोषरहित संपीड़न की वजह से बिना इमेज क्वॉलिटी को ख़राब किये। फाइल का साइज कम किया जा सकता है। किसी भी इमेज फॉर्मेट का यह सबसे बड़ा फायदा होता है।

Professional Looking Images – एनिमेटेड GIF का उपयोग करते समय छोटे फ़ाइल आकारों के अलावा, ये पारदर्शी पृष्ठभूमि का भी समर्थन करता हैं। यह किसी भी वेबसाइट को एक प्रोफेशनल लुक दे सकता है।

Deliver Better Message – एनिमेटेड GIF के माध्यम से यह किसी भी विचार को एक बेहतर तरीके से दिखा सकता है जो कोई भी इमेज फॉर्मेट नहीं कर सकता है। इंटरनेट पर किसी भी tutorial में GIF का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

More Attractive – एनिमेटेड गिफ किसी भी इमेज फॉर्मेट से ज्यादा आकर्षक होती है यह किसी भी इंटरनेट यूजर को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है खासतौर से युवा को। क्योंकि यह एक चलती हुई इमेज होती है जिसमें कोई प्रक्रिया निरंतर हो रही होती है।

GIF के नुक्सान क्या है?

Doesn’t support Editing – यह GIF का सबसे बड़ा नुक्सान है की GIF इमेज को आप इंटरनेट से डाउनलोड करके उसमें कुछ भी edit नहीं कर सकते है क्योंकि फाइल में पहले से ही एनीमेशन को coded किया जा चुका है। इसीलिए निर्माता को आवश्यकता है की वह अपनी अंतिम इमेज की ठीक से जांच करे। एक बार इमेज तैयार होने पर उसमें कुछ भी बदला नहीं जा सकता है।

Limited Color Pattern – यह केवल 256 रंगो के रंग पैलेट का ही उपयोग करता है। कभी कभी अन्य फाइल फॉर्मेट की तुलना में यह दिखने में थोड़ी ख़राब दिख सकती है अपने सिमित रंगो की वजह से। कई बार इसमें इमेज के पिक्सेल भी फ़टे फ़टे यानी ख़राब आते है।

Internet Connection Matters – यह बात सही है की GIF का साइज कम होता है लेकिन अगर इंटरनेट स्लो है तो एनिमेटेड GIF वेबपेज पर लोड होने में कई बार थोड़ा ज्यादा समय लेती है और अगर इंटरनेट ज्यादा स्लो हुआ तो इमेज लोड भी नहीं होती है। GIF इमेज तेज़ इंटरनेट में ज्यादा अच्छे से काम करती है।

GIF की History क्या है?

CompuServe ने 15 जून 1987 को अपनी फ़ाइल डाउनलोडिंग क्षेत्रों के लिए एक रंगीन इमेज फॉर्मेट प्रदान करने के लिए GIF की शुरुआत की, जिसे उनके पहले के run-length encoding (RLE) प्रारूप की जगह लेने के लिए बनाया गया था जो केवल ब्लैक एंड वाइट थी।

देखते ही देखते GIF लोकप्रिय हो गया क्योंकि इसमें LZW डेटा कम्प्रेशन का उपयोग किया गया था जो इमेज की क्वालिटी को बिना घटाए इमेज के साइज को कम करने में सक्षम था। इसके कम साइज की वजह से इसे काफी कम समय में डाउनलोड किया जा सकता था, यहां तक कि बहुत धीमे मॉडम के साथ भी। और यह जगह भी कम लेता था।

GIF के मूल संस्करण को 87a कहा जाता था। 1989 में, CompuServe ने 89a नामक एक उन्नत संस्करण जारी किया, जिसमें एनीमेशन देरी, पारदर्शी पृष्ठभूमि रंग, और एप्लिकेशन-विशिष्ट मेटाडेटा के संग्रहण के लिए समर्थन जोड़ा गया।

OCR Full Form क्या होती है? OCR क्या होता है?

OMR Full Form क्या होती है? OMR क्या होता है?

CompuServe ने कई कंप्यूटरों के लिए डाउनलोड करने योग्य रूपांतरण उपयोगिता प्रदान करके GIF को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उदाहरण के लिए, दिसंबर 1987 तक, एक Apple IIGS उपयोगकर्ता Atari ST या Commodore 64 पर बनाए गए चित्रों को देख सकता था।

जीआईएफ पहले दो इमेज फॉर्मेट में से एक था जो आमतौर पर वेब साइटों पर उपयोग किया जाता था, दूसरा जो ब्लैक-एंड-व्हाइट XBM था।

इसके बाद सितंबर 1995 में Netscape Navigator 2.0 ने एनिमेटेड जीआईएफ के लिए लूप की क्षमता को जोड़ा।

इसके बाद मई 2015 में फेसबुक ने GIF के लिए समर्थन जोड़ा। जनवरी 2018 में इंस्टाग्राम ने स्टोरी मोड में जीआईएफ स्टिकर भी जोड़े।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल GIF की Full Form क्या होती है? अच्छा लगा होगा। और आपने आज इस आर्टिकल से कुछ सीखा होगा। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। और अगर अभी भी आपका GIF से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।

यह भी पढ़े

JPEG Full Form क्या होती है? JPEG क्या होता है?

PNG Full Form क्या होती है? PNG क्या होता है?

Pdf Full Form क्या होती है? Pdf क्या होता है?

TIFF Full Form क्या होती है? TIFF क्या होता है?

BMP Full Form क्या होता है? BMP क्या होता है?

Authored By Prabhat Sharma
Howdy Guys, I am Prabhat, a full time blogger. I am the founder of the Hindi Tech Review. I love to share articles about technology on the Internet.

Leave a comment