दुनिया के टॉप 5 मजेदार फ्यूचरिस्टिक शूज

Top 5 Futuristic Shoes

क्या आपने कभी futuristic shoes पहने किसी को देखा है या खुद कभी ऐसे शूज पहने है अगर नहीं तो आज की यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आएगी।

आज इस आर्टिकल में मैं आपको 5 futuristic shoes दिखाऊंगा जो यक़ीनन आपको बहुत पसंद आएंगे। यह जूते आपको सामान्य दुकानों में देखने को नहीं मिलेंगे और अगर आप यह shoes पहन कर बाहर चले गए तो आप आकर्षण का केंद्र बन जाओगे।

तो चलिए फिर बिना समय गवाय एक एक करके इन shoes को देखते है।

POWERLACE Shoes Self-Lacing Shoes

दोस्तों सुबह सुबह ऑफिस जाते समय हम सब बड़ी जल्दी में होते है। हमारे पास ज्यादा समय नहीं होता है कि कुछ फालतू का काम करे। लेकिन जूते पहनते समय सबसे ज्यादा टाइम lace  बांधने में लगता है और यही चीज़ है जो कुछ लोगो को बोहोत खलती है।

ऐसे लोगो को ध्यान में रखते हुए inventors ने यह shoes बनाया है। इस shoes को पहनने के लिए आपको lace बांधने कि जरूरत नहीं है। बल्कि जैसे ही आप यह शूज पहनोगे। वैसे ही इस शूज के lace अपने आप बंद हो जायेगे।

दोस्तों POWERLACE SHOES को बाहर से तो किसी भी normal shoes कि तरह ही बनाया गया है लेकिन यह एक mechanical शूज है जिसके अंदर मकैनिकल गियर पार्ट्स लगे है जिससे आप इस शूज को जितनी जल्दी पहन पाओगे उतनी ही जल्दी इसे उतार भी पाओगे।

इस shoes को किसी भी शूज कि तरह लाइट वेट और comfortable बनाया गया है। इस शूज के अंदर पीछे कि तरफ मकैनिकल गियर प्लेट लगी है जिस पर आपका वजन पड़ते ही इसके lace आपने आप टाइट हो जाएंगे।

Official Website – Powerlace

Enko running shoes

आप इसके नाम से ही समझ गए होंगे। कि इस shoes का काम क्या है क्योकि जैसा इसका नाम है वैसा ही इसका काम भी है। यह शूज खासतोर पर उनके लिए बनया गया है जो लोग running करते है। दोस्तों रनिंग हमारी हेल्थ के लिए बोहोत ही फायदेमंद है। आज के समय में लोग अपनी हेल्थ को ले कर बोहोत जागरूक हो गए है। क्योकि हेल्थ इस वेल्थ।

जो लोग running करते है या sports में है या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करते है। यह शूज उनके लिए बोहोत ही जरुरी है क्योकि किसी भी साधारण से shoes से रनिंग करने में या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करने में बोहोत एनर्जी खर्च होती है।

लेकिन यह शूज आपकी एनर्जी को खर्च नहीं करेगा। बल्कि उसे उपयोग करेगा या दूसरे शब्दों में इस shoes से आपकी कम एनर्जी खर्च होगी।

दरअसल Enko running shoes में spring hydraulic system का इस्तेमाल किया गया है। जिससे कि आप जितने force लगा कर दोड़ोगे। यह फाॅर्स ग्राउंड में बढ़ने के साथ साथ इस hydraulic system कि वजह से  यह same फाॅर्स आपको और तेज़ दोड़ेने में मदद करेगा। जबकि कोई भी साधारण शूज पहन कर आप दौड़ते हो तो आपका सारा फाॅर्स जमीन अब्सॉर्ब कर लेती है।

Enko running shoes शूज को पहन कर आप नॉर्मल से ज्यादा तेज़ी से दौड़ सकते है और कम एनर्जी loss करके ज्यादा दूर तक दौड़ सकते है। इस shoes को पहन कर आप दौड़ में किसी को भी बड़ी आसानी से हरा सकते है।

Official Website – Enko running shoes

Jumping Stilts

दोस्तों जैसे हम सब जानते है कि हमारी धरती से चाँद कि ग्रेविटी 83.3 प्रतिशत कम है। मतलब अगर धरती पर आपका वजन 100 किलो है तो चाँद पर आपका वजन 16.7 किलो होगा है। यानी अगर आप धरती कि जगह चाँद पर होते तो आप धरती से ज्यादा हलके फुल्के और फ्लेक्सिबल होते।

चाँद पर थोड़ा से फाॅर्स लगाने पर ही आप ज्यादा उचाई तक उछाल मार सकते और ऊँची ऊँची jump मार सकते। अब जब किसी को यह पता चले तो वह यह सोचेगा कि काश हम धरती पर भी यह सब कर पाते और खासतोर पर बच्चो के दिमाग में ऐसी बात ज्यादा जल्दी आती है।

 futuristic shoes

ऐसी बात को सोचते हुए ही इस shoes बनाया गया है। वैसे मैं इसको शूज तो नहीं कहूँगा। क्योकि यह पूरी तरह से शूज नहीं है। यह एक तरह का जंपिंग शूज है। जिसे पहन कर आप ऊँची ऊँची जम्प मार सकते है। स्टंट कर सकते है और बोहोत तेज़ी से भाग सकते है। यह Jumping Stilts पूरी तरह से स्टील से बना है जिससे कि यह बोहोत मजबूत और flexible है।

Buy – Click here

KANGOO JUMPING SHOES

इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस शूज का क्या काम होगा। दोस्तों यह KANGOO JUMPING SHOES खासतोर से उन लोगो के लिए डिजाइन किया गया है जो लोग फिटनेस के शौकीन होते है क्योकि इस KANGOO JUMPING SHOES से आप तेज़ दौड़ने के साथ साथ आप अपनी हेल्थ realted प्रॉब्लम जैसे ब्लड प्रेशर और वेट लॉस को भी खत्म कर पाओगे।

जिन लोगो को सुबह सुबह मॉर्निंग वाक पर जाना या सुबह सुबह एक्सरसाइज करना अच्छा लगता है। यह शूज खासतोर से उनके लिए ही है तो अगर आप भी फिटनेस लवर है तो आप भी इस शूज को ऐमज़ॉन से 7000 रूपये में खरीद सकते हो।

Official Website – Kangoo Jumps

Buy – Click here

SHIFTWEAR

Shiftwear एक futuristic shoes है। इस shoes में एक डिजिटल कर्व्ड स्क्रीन दी गयी है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते है और इसके डिज़ाइन को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते है। इसके लिए आपको अपने फ़ोन में इसका app डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आपको वहॉँ कई सारे design मिल जाएंगे।

आपको बस अपने स्मार्टफोन से उस डिज़ाइन को सेलेक्ट करना है उसके बाद वह डिज़ाइन इस sneaker shoes पर डिस्प्ले हो जाएगा।

आप इस app में फोटो और वीडियो को add करके स्नीकर पर डिस्प्ले भी कर सकते है। आप प्लेलिस्ट में इसकी लेंथ को सेट कर सकते है।

इसके साथ आपको इस ऐप में मार्किट प्लेस भी दिया गया है जहाँ से आप design खरीद कर डाउनलोड भी कर सकते है। और अगर आप डिज़ाइन को डेवलप करना जानते है तो आप अपने design को बेच भी सकते है।

यह शूज flexible एचडी डिस्प्ले से बना है जो की डे लाइट में भी विज़िबल है। इसमें एक इको फ्रेंडली बैटरी दी गयी है जो की आपके चलने से ही चार्ज हो जाएगी। यह शूज वाटरप्रूफ भी है जिसके गंदे हो जाने के बाद आप इसे धो भी सकेंगे। इस शूज में fiber coated sole का यूज़ किया गया है। यह एक एंडलेस डिज़ाइन शूज है।

Official Website – Shiftwear

मुझे उम्मीद है की आपको Top 5 Futuristic Shoes अच्छे लगे होंगे। अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमे निचे कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह भविष्य के shoes अच्छा लगे हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

यह भी पढ़े

Top 5 Smart Gadgets in hindi

Top 10 coolest tech gadgets on amazon india

Top 5 मजेदार Latest Technology in Electronics जो आपने आज से पहले नहीं देखे होंगे

Authored By Prabhat Sharma
Howdy Guys, I am Prabhat, a full time blogger. I am the founder of the Hindi Tech Review. I love to share articles about technology on the Internet.

Leave a comment