क्या आप भी जानना चाहते है की ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करे? या फिर ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं? तो आप बिल्कुल ही ठीक जगह पर आए है। इस आर्टिकल में आपको ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया मिलेगी। जो आपको बहुत मदद करने वाली है।
इस आर्टिकल में मैं आपको स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा की ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करे। अगर आप भी जानना चाहते है की ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं? तो इस आर्टिकल को ध्यान से शुरू से अंत तक पूरा पढ़े। थोड़ी सी भी जल्दबाज़ी आपका काम ख़राब कर सकती है।
ई-श्रम पोर्टल क्या है? ई-श्रम पोर्टल की जानकारी
ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र खोलना है और फिर e shram card registration online लिखकर सर्च करना है। इसके बाद आपको ई-श्रम की सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

इसके बाद आपको SELF REGISTRATION फॉर्म दिखेगा। अब आपको इसे भरना शुरू करना है।
सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है ध्यान रहे यह मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके बाद आपको निचे कैप्चा भरना है। इसके बाद निचे दिख रहे दोनों ऑप्शन को no पर ही रहने देना है और फिर Send OTP पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको यहाँ पर ओटीपी डालना है और फिर submit पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है और निचे दिए टर्म एंड कंडीशन को स्वीकार करना है और फिर submit पर क्लिक करना है।

इसके बाद आधार को वेरीफाई करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको यहाँ पर ओटीपी डालना है और फिर validate पर क्लिक करना है।

इसके बाद यह आपके आधार कार्ड से आपकी सारी डिटेल निकाल लेगा जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, जेंडर, एड्रेस, शहर, राज्य, पिन कोड, देश और बैंकिंग डिटेल आदि। इसके बाद आपको Continue To Enter Other Details पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको यहाँ अपनी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information) डालनी है। सबसे पहले आपको अपना आपातकालीन नंबर (Emergency Number) डालना है। यहाँ पर आप अपना कोई दूसरा नंबर डाल सकते है। इसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी डालनी है और फिर अपनी वैवाहिक स्थिति (Marital Status) बतानी है।

इसके बाद आपको अपने पिता का नाम लिखना है और फिर आपको अपनी सामाजिक श्रेणी (Social Category) बतानी है। इसके बाद आपको अपना ब्लड ग्रुप चुनना है और फिर निचे दिए ऑप्शन को छोड़ देना है। अगर आप अपने अकाउंट के साथ नॉमिनी को जोड़ना चाहते है तो आपको yes पर टिक करके अपने नॉमिनी की जानकारी भरनी है नहीं तो इसे no पर ही रहने दे। इसके बाद Save & Continue पर क्लिक करना है।
अब आपको अपने घर के पते (Residential Address) की जानकारी देनी है। सबसे पहले आपको गृह राज्य (Home State) को चुनना है। आप जिस भी राज्य में रहते है आपको उसे चुनना है। इसके बाद आपको अपना घर का नंबर, इलाका, राज्य, जिला, उप जिला और पिन कोड डालना है।

इसके बाद आप वर्तमान स्थान पर जितने साल से रह रहे है आपको उतने साल यहाँ पर लिखने है। अगर आप प्रवासी कर्मचारी (Migrant Worker) है तो आपको निचे दिए ऑप्शन पर yes करना है और फिर आपको पलायन का कारण बताना है। अगर आप प्रवासी कर्मचारी नहीं है तो आपको इसे no पर ही रहने देना है।
अगर आपका वर्तमान पता और स्थायी पता एक ही है तो आपको निचे दिए ऑप्शन पर टिक करना है लेकिन अगर आपका वर्तमान पता और स्थायी पता अलग अलग है तो फिर आपको निचे दिए ऑप्शन को अनटिक करना है और फिर अपना स्थायी पता डालना है। इसके बाद Save & Continue पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) की जानकारी देनी है। सबसे पहले आपको बताना है की आप कितने पढ़े लिखे है। अगर आप अनपढ़ है तो आपको Not literate के ऑप्शन को चुनना है लेकिन अगर आप पढ़े लिखे है तो आपको बताना है की आप कितने पढ़े लिखे है मौजूदा ऑप्शन में से आपको चुनाव करना है।

इसके बाद अगर आप चाहे तो अपना शिक्षा का प्रमाण पत्र (Education Certificate) अपलोड कर सकते है लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। आप इसे छोड़ भी सकते है। इसके बाद आपको बताना है की आप एक महीने में कितना काम लेते है। अगर आप चाहे तो आप अपना आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) भी अपलोड कर सकते है लेकिन यह जरुरी नहीं है। इसके बाद आपको Save & Continue पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपना व्यवसाय और कौशल (Occupation and Skills) बताना है। सबसे पहले आपको अपना पेशा बताना है। इसके दो तरीके है या तो आप अपना पेशा सीधे सीधे यहाँ पर लिख सकते है या फिर बायीं और दिए info आइकॉन पर क्लिक करे। इसके बाद आपके सामने सभी पेशो की लिस्ट आ जाएगी। आपको इनमे से अपना पेशा ढूँढना है और फिर उसके सामने दिए कोड को आपको यहाँ पर लिखना है।

इसके बाद आपके पास इस काम का कितना अनुभव है आपको वह बताना है। अगर आप इसके अलावा कोई और काम करते है तो आपको वह भी यहाँ पर बताना है नहीं तो इसे ऐसे ही छोड़ देना है। इसके बाद अगर आपके पास कोई व्यवसाय प्रमाण पत्र (Occupation Certificate ) है तो आपको वह भी यहाँ पर बताना है नहीं तो इसे छोड़ देना है।
इसके बाद आपसे पूछा जाएगा की आप जो काम करते है आपने उसके लिए क्या कोई टेक्निकल ट्रेनिंग ली है। अगर आपने कोई टेक्निकल ट्रेनिंग ली है तो आपको पहले ऑप्शन को चुनना है और अगर आपने किसी भी तरह की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है तो फिर आपको दूसरे ऑप्शन को चुनना है। इसके बाद आपको Save & Continue पर क्लिक करना है।
अब आपको अपने बैंक खाते की जानकारी (Bank Account Details) डालनी है। सबसे पहले आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर डालना है और निचे पुष्टि के लिए दुबारा अपना अकाउंट नंबर डालना है। इसके बाद आपको खाता धारक का नाम लिखना है इसके बाद आपको अपने बैंक का आईएफएससी कोड डालकर सर्च करना है। इसके बाद आपके बैंक का नाम और आपकी ब्रांच अपने आप निचे आ जाएगी। अब आपको Save & Continue पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपके सामने आपका ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा। जिसे आपने ऑनलाइन भरना है। अब आपको अपनी भरी हुई सभी जानकारी को अच्छे से चेक करना है। अगर कोई भी जानकारी आपने गलत डाल दी हो तो आप edit से अपनी जानकारी ठीक कर सकते है। सभी जानकारी को अच्छे से चेक करने के बाद आपको निचे दिए टर्म एंड कंडीशन को स्वीकार करना है और फिर submit पर क्लिक करना है।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका ई-श्रम कार्ड बन जाएगा। आप इसकी पीडीऍफ़ फाइल को डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड करने के लिए आपको Download UAN Card पर क्लिक करना है।
जरूरी सुचना: आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
FAQs
ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
आर्टिकल में ऊपर पूरी प्रक्रिया बताई गई है जिससे आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते है तो आर्टिकल पूरा पढ़े।
मोबाइल से श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?
मैंने ऊपर कंप्यूटर से ई-श्रम कार्ड बनाने का तरीका बताया है लेकिन इसी तरह से ही आप मोबाइल से भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते है।
जी हाँ, अगर आप एक प्रवासी मजदूर है और किसी भी राज्य में रहते है तो भी आप ई-श्रम कार्ड में रजिस्ट्रेशन कर सकते है और अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते है।
उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। और इससे आपको ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड बनाने में मदद मिली होगी। अगर आप समझ गए है की ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करे? या ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं? तो आप हमे कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही अपने दोस्तों और साथी कर्मचारी के साथ इसे साझा करे। अगर अब भी आपको ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन से संबंधित को भी समस्या हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।