“Bug” यह शब्द आपने कभी न कभी अपने जीवन में जरूर सुना। लेकिन क्या आपको पता है की bug meaning in hindi क्या है? आपने अखबार और न्यूज़ चैनल में कई बार ऐसी खबरे सुनी होगी कि किसी app में बग आ गया। और इस बग की वजह से उपयोगकर्ताओ को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे एक बार paytm में बग आया था। इसके अलावा व्हाट्सप्प में भी कई बार बग आ चुका है।
या फिर आपने प्ले स्टोर पर अपनी किसी भी ऐप को अपडेट करते समय अक्सर what’s new के सेक्शन में bug fixes लिखा देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है की यह bug क्या होते है? या यह bug किसी भी ऐप में कैसे आते है? या फिर bug meaning in hindi है क्या? अगर नहीं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और आपको bug के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।
Bug Meaning In Hindi
Bug शब्द का हिंदी में मतलब कीड़ा होता है। लेकिन कम्प्यूटर के प्रोग्राम में इसे दोष या त्रुटि कहते है।
Bug क्या होता है?
बग किसी भी कंप्यूटर प्रोग्राम में दोष या त्रुटि होता है। यह दोष या त्रुटि कंप्यूटर प्रोग्राम में गलत कोडिंग कि वजह से आती है। जब कोई developer सॉफ्टवेयर में इस बग को ढूंढ कर ठीक करता है तो इस प्रक्रिया को Debugging कहते है।
Bug शब्द की उत्पत्ति कब और कैसे हुई थी?
बग शब्द की उत्पत्ति इंजीनियरिंग में हुई थी। सन 1947 में Grace Hopper अपने सहयोगियो के साथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मार्क II कंप्यूटर पर काम कर रही थी। तब उनके एक सहयोगी ने दो इलेक्ट्रिकल रिले (electrical relays) के बीच एक असली कीड़े को देखा जो रिले को ठीक से काम करने नहीं दे रहा था। William Burkef इस बात से इतना हैरान था की उसने इस कीड़े को लिया और एक logbook में रख दिया।
इसके बाद कई सालो तक बग शब्द का प्रयोग इंजीनियरिंग में ही किया जा रहा था। हालांकि ग्रेस हॉपर ने इस समस्या को ठीक करने को debugging नहीं कहा था।
इसके अलावा 19 वीं शताब्दी के वैज्ञानिक थॉमस एडिसन ने अपने एक साथी को लिखे पत्र में कहा था कि आविष्कार की प्रक्रिया में bug बाद में दिखाई देते हैं और उत्पाद के व्यावसायीकरण से पहले fixes पर अधिक समय की आवश्यकता होगी।
Bug रहित काम यह किसी भी सॉफ्टवेयर डेवलपर का लक्ष्य होता है लेकिन एक बग रहित सॉफ्टवेयर बहुत ही कठिन और महंगा होता है।
दुनिया के पहले bug को आप निचे तस्वीरो में भी देख सकते है। इसे कई वर्षों तक नौसेना द्वारा प्रदर्शित किया गया था और अब यह Smithsonian Institution की संपत्ति है। इस कीड़े के अवशेष को groups की लॉगबुक में स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन के नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन हिस्ट्री में वाशिंगटन डी।सी। में देखा जा सकता हैं।

निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है की आपको bug meaning in hindi में समझ आ गया होगा। इसके साथ ही आपको बग के बारे में सारी जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।
यह भी पढ़े
Virus Full Form क्या होती है? Virus क्या होता है?
Spam Meaning In Hindi | Spam क्या होता है कैसे होता है और इससे कैसे बचे?
1 thought on “BUG Meaning In Hindi: Bug क्या होता है?”