क्या आप भी इंटरनेट पर BMP इमेज के बारे में सर्च कर रहे है या आप भी BMP Full Form जानना चाहते है तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस आर्टिकल में आपको BMP इमेज के बारे में काफी सारी जानकारी मिलेगी। जो आपको इंटरनेट पर और कही भी नहीं मिलेगी तो आपको यह आर्टिकल बिना कुछ भी छोड़े पूरा पढ़ना है।
इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे की BMP की Full Form क्या होती है? BMP क्या होता है? BMP की Full Form हिंदी में क्या होती है? इसके साथ BMP के फायदे क्या होते है और BMP के नुक्सान क्या होते है? तो चलिए फिर आज के टॉपिक BMP इमेज फॉर्मेट के बारे में बात करते है।
BMP Full Form क्या होता है?
BMP की Full Form “Bitmap Image File Format” होती है। BMP एक इमेज फाइल फॉर्मेट होता है जिसका एक्सटेंशियन .bmp होता है।
BMP Full Form In Hindi
BMP की Full Form हिंदी में “बिटमैप छवि फ़ाइल प्रारूप” होती है।
BMP क्या होता है?
BMP एक इमेज फॉर्मेट है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया है अगर आपने माइक्रोसॉफ्ट का paint इस्तेमाल किया है तो आपको पता होगा। जब आप माइक्रोसॉफ्ट पेंट में कोई भी इमेज को सेव करते है तो वहां जो इमेज सेव होती है वह BMP file format में सेव होती है।
BMP फाइल फॉर्मेट कम्प्रेशन (compression) को support नहीं करता है। इसीलिए इसकी इमेज का साइज थोड़ा बड़ा होता है। BMP में ucompressed इमेज पिक्सेल होते है जिससे इमेज क्वालिटी तो बहुत अच्छी आती है लेकिन इससे इमेज का साइज भी बढ़ जाता है।
BMP का फाइल एक्सटेंशन .bmp है। इसका मतलब जब भी आप किसी भी इमेज को BMP फाइल फॉर्मेट में सेव करते हो तो इमेज हमेशा .bmp फाइल एक्सटेंशन में ही सेव होगी। दूसरे शब्दों में हम कह सकते है BMP एक्सटेंशन बिटमैप इमेज फ़ाइल का प्रतिनिधित्व करता है।
बीएमपी फ़ाइल में raster ग्राफिक्स डेटा होता है जो डिस्प्ले उपकरणों से स्वतंत्र होता है। इसका मतलब है कि BMP इमेज फ़ाइल को ग्राफिक्स एडॉप्टर के बिना देखा जा सकता है।
बीएमपी इमेज फॉर्मेट का उपयोग बड़े पैमाने पर विंडोज प्लेटफॉर्म पर किया जाता है और इस फॉर्मेट में PaintShop Pro पर पूरी अनुकूलता है।
BMP फॉर्मेट किसी भी कम्प्रेशन के बिना इमेज में प्रत्येक पिक्सेल के लिए कलर डेटा स्टोर करता है। उदाहरण के लिए, एक 15×15 पिक्सेल बीएमपी इमेज में 150 पिक्सेल के लिए कलर डेटा शामिल होगा। इमेज जानकारी स्टोर करने का यह तरीका साफ़ और उच्च-गुणवत्ता वाले ग्राफिक्स के लिए अनुमति देता है, लेकिन यह बड़े फ़ाइल आकार भी पैदा करता है।
JPEG और GIF फॉर्मेट भी बिटमैप हैं, लेकिन इमेज कम्प्रेशन एल्गोरिदम का उपयोग करके उनकी फ़ाइल आकार को काफी कम किया जाता हैं। इसीलिए JPEG और GIF इमेज का उपयोग इंटरनेट पर खूब किया जाता है, जबकि BMP इमेज का उपयोग अक्सर प्रिंटिंग इमेज के लिए किया जाता है।
OCR Full Form क्या होती है? OCR क्या होता है?
OMR Full Form क्या होती है? OMR क्या होता है?
BMP के फायदे क्या होते है?
Image Quality – BMP एक uncompressed इमेज फॉर्मेट है यानि इमेज सेव करते समय एक इमेज को कंप्रेस नहीं करता है जिससे इमेज क्वालिटी बिलकुल स्वाभाविक और साफ़ सूंदर आती है। BMP में इमेज सेव करने से इमेज orignal कलर और क्वालिटी में सेव होती है तो यह BMP इमेज फॉर्मेट का सबसे बड़ा फायदा है।
Printing Image – BMP का इस्तेमाल प्रिंटिंग इमेज यानी जिनका प्रिंट निकाला जाता है उनमें खूब किया जाता है क्योंकि यह एक दम ओरिजनल और उच्च गुणवत्ता की इमेज होती है इसीलिए इनका प्रिंटआउट निकला जाता है। जबकि JPEG या JPG कंप्रेस्ड इमेज होती है तो वह पर साफ़ और अच्छी क्वालिटी नहीं मिलती है।
MKV Full Form क्या होती है? MKV क्या होता है?
BMP के नुक्सान क्या होते है?
Image Size – जैसे मैं आपको पहले ही बता चूका हूँ की BMP में इमेज कंप्रेस नहीं होती है जिससे इमेज का साइज काफी बढ़ जाता है और इमेज के साइज बढ़ने के साथ साथ काफी सारे परेशानिया भी बढ़ जाती है जैसे ज्यादा बड़ी इमेज ज्यादा स्टोरेज घेरती है ज्यादा बढ़ी इमेज को शेयर करने परेशानी होती है ज्यादा बढ़ी इमेज को इंटरनेट पर अपलोड करना मुश्किल होता और बढे साइज की इमेज को इंटरनेट से डाउनलोड करना भी मुश्किल होता है।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा लिखा आर्टिकल BMP की Full Form क्या होता है? अच्छा लगा होगा और इसे पढ़ने के बाद आपको BMP के बारे में जरुरी जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे जिससे वह भी BMP इमेज फॉर्मेट के बारे में समझ सके और अगर आपका अभी भी BMP से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते है।
यह भी पढ़े
JPEG Full Form क्या होती है? JPEG क्या होता है?
PNG Full Form क्या होती है? PNG क्या होता है?
Pdf Full Form क्या होती है? Pdf क्या होता है?
GIF Full Form क्या होती है? GIF क्या होता है?
TIFF Full Form क्या होती है? TIFF क्या होता है?